लाइव न्यूज़ :

मप्र में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 55 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:25 IST

Open in App

भोपाल, 12 अक्टूबर मध्य प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी,जिसके बाद सतना जिले की रैगांव (एससी) विधानसभा सीट के लिए अधिकतम 19 तथा खंडवा लोकसभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) विधानसभा सीट से नौ उम्मीदवार और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हालांकि प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा ने दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान को टिकट देने से इनकार करते हुए पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक राज नारायण सिंह पूर्णी को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण खाली हुई जोबट सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुलोचना रावत को वहीं कांग्रेस ने महेश पटेल को टिकट दिया है।

पूर्व विधायक रावत हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। वह इससे पहले 1998 और 2008 में दो बार कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत चुकी हैं।

भाजपा के विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई रैगांव सीट पर भाजपा ने बागरी की बहू प्रतिमा बागरी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने यहां से कल्पना वर्मा को टिकट दिया है। वर्मा ने 2018 में विधानसभा चुनाव में बागरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन से खाली हुई पृथ्वीपुर सीट से कांग्रेस ने उनके पुत्र नितेंद्र राठौर को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने यहां से शिशुपाल सिंह यादव को मैदान में उतारा है। यादव समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं।

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा तथा तीन नवंबर को मतों की गिनती होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका