लाइव न्यूज़ :

इंदौर में मिले 5 कोरोना पीड़ित नहीं गए थे विदेश, फिर कैसा हुआ संक्रमण, शहर में लॉकडाउन जारी

By भाषा | Updated: March 25, 2020 10:52 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक मध्य प्रदेश में 9 मामले सामने आए थे. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार (25 मार्च) को 5 नए मामलों की पुष्टि की है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर में 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया था, वहीं पीड़ितों का इलाज दो अस्पतालों में चल रहा है.भारत में कोरोना वायरस के 562 मामले सामने आ चुके हैं, अब तक 41 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है, 9 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है.

इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती दो महिलाओं समेत पांच मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार को पुष्टि हुई। इनमें से किसी भी मरीज ने पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की थी। यानी वे देश के भीतर ही इस घातक बीमारी की जद में आये हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आये मरीजों में शामिल 65 वर्षीय महिला पड़ोसी उज्जैन जिले की रहने वाली है। हालांकि, उसका इलाज इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये चार अन्य मरीज इंदौर के ही अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इनमें 50 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। ये मरीज शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "इन पांचों मरीजों में से किसी ने भी पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की थी। इनमें शामिल दो पुरुष मरीज आपस में मित्र हैं जो इसी महीने साथ में वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा पर गये थे और हाल ही में लौटे हैं।" इस बीच, जिलाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने बताया, "कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये पांचों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।"

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये इंदौर में सोमवार से लॉकडाउन लागू है। जिलाधिकारी ने कहा, "जिलावासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिले भर में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।" जाटव ने यह भी बताया कि प्रशासन आम जनता को रोजमर्रा की जरूरत का सामान ऑनलाइन माध्यमों से उनके घर में ही उपलब्ध कराने के उपाय कर रहा है। इसके लिये चिन्हित ऑनलाइन स्टोरों, वेंडरों और विक्रेताओं की जानकारी जल्द जारी की जायेगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे