लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 90 लाख से अधिक हुए

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई।

कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।

देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

देश में एक दिन में 584 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 154 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 98 की दिल्ली में, 53 की पश्चिम बंगाल में, 39 की उत्तर प्रदेश में, 26-26 लोगों की मौत केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में, 20 की हरियाणा में, 19 की तमिलनाडु में और 15 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक कुल 1,32,162 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 46,356 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 11,604 की कर्नाटक में, 11,550 की तमिलनाडु में, 8,041 की दिल्ली में, 7,873 की पश्चिम बंगाल में, 7,480 की उत्तर प्रदेश में, 6,910 की आंध्र प्रदेश में, 4,556 की पंजाब में और 3,830 लोगों की मौत गुजरात में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से भी अधिक मामलों में मरीज अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?