लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे की टीम में होंगे 41 मंत्री, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के ये नेता बन सकते हैं मिनिस्टर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2019 08:30 IST

शिवसेना के 15 और कांग्रेस-राकांपा के 13-13 मंत्री होंगे

Open in App
ठळक मुद्दे राकांपा को उपमुख्यमंत्री पद, विधानसभा का उपाध्यक्ष पद दिया जाएगाकांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जाएगा.

महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (मोर्चा) के नेता एवं शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को दादर के शिवाजी पार्क पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. उनके साथ 3 से 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं. मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर संभावित मंत्रियों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्री होंगे.

समझा जाता है कि शिवसेना के 15 और कांग्रेस-राकांपा के 13-13 मंत्री होंगे. राकांपा को उपमुख्यमंत्री पद, विधानसभा का उपाध्यक्ष पद दिया जाएगा, जबकि कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जाएगा. राकांपा के अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है. या फिर उन्हें वित्त या गृह विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

जयंत पाटिल और एकनाथ शिंदे को भी गृह मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है. बुधवार की शाम को शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के नेताओं में सत्ता मेें भागीदारी को लेकर करीब ढाई घंटे तक चर्चा चली. किसे कितने मंत्री पद और निगमों के अध्यक्ष पद दिए जाएं, इस पर विस्तृत चर्चा की जा रही है.

बताया जा रहा है कि इस बार शिवसेना की ओर से विधानपरिषद के सदस्यों को कम से कम मौका दिया जाएगा. फिर भी सुभाष देसाई, नीलम गोर्हे, अनिल परब और रामदास कदम के मंत्री पद तय माने जा रहे हैं. शिवसेना के संभावित मंत्री : दिवाकर रावते, तानाजी सावंत, संजय राठोड़, दीपक केसरकर, सुनील प्रभु, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, गुलाबराव पाटिल, प्रताप सरनाईक, शंभूराजे देसाई, अनिल परब, उदय सावंत, वैभव नाईक, डॉ. रायमूलकर, बच्चू कडू़. राकांपा के संभावित मंत्री : छगन भुजबल, दिलीप वलसे-पाटिल, जितेंद्र आव्हाड़, धनंजय मुंडे, हसन मुश्रीफ, राजेश टोपे, अनिल देशमुख, नवाब मलिक, विद्याताई चव्हाण, विक्रम काले, बालाजी झिरवल, प्रकाश गजभिये, प्रकाश सोलंके. कांग्रेस के संभावित मंत्री : अशोक चव्हाण, बालासाहब थोरात, विजय वडेट्टीवार, के.सी. पाडवी, नितिन राऊत, रणजीत कांबले, सतेज पाटिल, यशोमति ठाकुर, नाना पटोले, नसीम खान, सुनीर केदार, विश्वजीत कदम, जोगेंद्र कवाड़े.

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला