लाइव न्यूज़ :

26/11 हमले का आतंकी अजमल कसाब को हिंदू के तौर पर मरवाना चाहता था ISI, पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने किया किताब में खुलासा

By धीरज पाल | Updated: February 18, 2020 17:22 IST

26 नवंबर 2011 में हुए मुंबई हमले के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब को 6 मई, 2010 को विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इस दौरान राकेश मारिया मुंबई के कमिश्नर थे।

Open in App
ठळक मुद्देकिताब के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग को कसाब को मारने की सुपारी मिली थी।आतंकवादी अजमल कसाब के पास एक ऐसा ही आईडी प्रुफ था जो समीर दिनेश चौधरी के नाम पर था।

मुंबई आतंकी हमले (26/11) का आतंकी अजमल कसाब को लेकर पूर्व मुंबई कमिश्नर राकेश मारिया ने बड़ा खुलासा किया है। मारिया ने अपनी एक किताब लेट मी से इट नॉउ (Let Me Say It Now) में बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई 26/11 हमले को हिंदू आतंकवाद का रूप देना चाहता था और अजमल कसाब को एक हिंदू के तौर पर मरवाना चाहता था। 

समाचार वेबसाइट न्यूज 18 ने पूर्व मुंबई कमिश्नर की किताब 'Let Me Say It Now' के हवाले से बताया कि मुंबई पर अटैक करने वाले 10 हमलावरों को हिंदू साबित करने के लिए उनके साथ फर्जी आईकार्ड भेजे गए थे। आतंकवादी अजमल कसाब के पास एक ऐसा ही आईडी प्रूफ था जो समीर दिनेश चौधरी के नाम पर था। इसके साथ ही अजमल कसाब की कलाई में एक लाल रंग का धागा भी बंधा था। यह आईडी कार्ड हैदराबाद से लाए गए थे जो जांच के बाद फर्जी साबित हुए।

इसके साथ ही किताब में यह दावा किया गया है कि मुंबई पुलिस अजमल कसाब की तस्वीर नहीं जारी करना चाहती थी। किताब के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग को कसाब को मारने की सुपारी मिली थी।

26 नवंबर, 2008 का वह दिन आज भी प्रत्येक देशवासी के रोंगटे खड़े कर देता है, जब देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में दस आतंकवादियों ने घातक हमला किया था।

सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली। हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे। कसाब को 6 मई, 2010 को विशेष अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेमुंबईअजमल कसाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट