लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 23,513 नए मामले आए, 198 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 मई केरल में शनिवार को कोविड-19 के 23,513 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,64,360 हो गए, जबकि संक्रमण से 198 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 8,455 हो गई।

राज्य में अब तक कुल 22,52,505 रोगी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,33,034 है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि मलप्पुरम में सबसे अधिक 3,990 मामले सामने आए, इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 2,767 और पलक्कड़ में 2682 मामले आए।

बुलेटिन में कहा गया कि नए मरीजों में, 86 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

पिछले 24 घंटों में, 1,41,759 नमूनों की जांच की गई, जिससे संक्रमण दर 16.59 प्रतिशत हो गई।

विभिन्न अस्पतालों में 39,466 सहित विभिन्न जिलों में कुल 8,35,866 लोग निगरानी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया