लाइव न्यूज़ :

बिहार के लिए आज रात 10 बजे कोटा व जयपुर से खुलेगी एक-एक स्पेशल ट्रेन, छात्रों व मजदूरों के लिए सरकार का फैसला 

By अनुराग आनंद | Updated: May 1, 2020 18:41 IST

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि आज रात 10 बजे पटना के लिए कोटा व जयपुर से ट्रेन रवाना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की घोषणा के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में बिहार के लाखों लोग फंसे हुए हैं। बिहार के प्रवासी मजदूर और छात्रों की वापसी के लिए 19 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हुई है।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। लॉकडाउन की समय-सीमा 3 मई को समाप्त रही है। लेकिन, इसके बाद भी इस बात की कम संभावना है कि सबकुछ पहले की तरह समान्य हो जाएगा। ऐसे में राज्य सरकारों की आग्रह पर केंद्र सरकार ने कोटा और जयपुर से एक-एक स्पेशल ट्रेन आज रात 10 बजे पटना के लिए रवाना करने का फैसला लिया है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।  

बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में बिहार के लोग फंसे हुए हैं। बिहार के प्रवासी मजदूर और छात्रों की वापसी के लिए 19 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। सभी नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे राज्यों में फंसे हुए लोगों की सूची तैयार करें और उनकी वापसी के लिए रास्ता निकालें।

मजदूरों और छात्रों की प्रदेश वापसी के लिए विपक्ष नीतीश कुमार सरकार पर लगातार हमलावर है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव कई बार आरोप लगा चुके हैं कि बिहारियों को वापस राज्य लाने के लिए मंशा नीतीश कुमार सरकार की नहीं है। नीतीश कुमार सरकार पर विपक्ष का भारी दबाव था। केंद्र से ढील मिलने के बाद बिहार सरकार ने मजदूरों को वापस लाने का फैसला किया है।

बिहार में आज दो दर्जन से अधिक नए संक्रमण के केस सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हो गई है। लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण बढ़ रहा है। इससे पहले जब गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे हुए मजदूरों-छात्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी की तब नीतीश कुमार ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया था। नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोग अपने घर जा रहे हैं।

देश में कोरोना के मामले में भारी वृद्धि-कल से अब तक पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के कुल 1755 मामले सामने आए हैं। वहीं, इतने समय में 77 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से देश भर में मौत हुई है। इस तरह अब तक देश भर में कोरोना संक्रमण के कुल 35365 मामले सामने आए हैं और 1152 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, देश भर में 9064 मरीज ऐसे हैं, जो अब कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं। 

देश में करीब 19,398 वेंटिलेटर उपब्लध व 60,884 और वेंटिलेटर के लिये आर्डर दिये गयेबता दें कि केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि 2.22 करोड़ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के लिये आर्डर दिये गये है, जिनमें 1.43 करोड़ का निर्माण घरेलू विनिर्माता करेंगे।कोविड-19 से निपटने में इस्तेमाल होने वाले इन सुरक्षा उपकरणों का स्वेदश में ही उत्पादन करने को बढ़ावा देने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया गया है। देश में कोविड-19 से जुड़े विषय पर अधिकार प्राप्त समूह-3 के प्रमुख पी डी वाघेला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में करीब 19,398 वेंटिलेटर उपब्लध हैं व 60,884 और वेंटिलेटर के लिये आर्डर दिये गये हैं, जिनमें से 59,884 घरेलू विनिर्माता बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि कुल 2.49 करोड़ एन-95/एन-99 मास्क के आर्डर दिये गये हैं, जिनमें 1.49 करोड़ मास्क के आर्डर घरेलू विनिर्माताओं को दिये गये हैं। दवाइयों और अन्य मेडिकल उपकरणों के उत्पादन के विषय पर उन्होंने कहा, ‘‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (की गोलियों) का उत्पादन प्रति महीने 12.23 करोड़ से बढ़ कर 30 करोड़ हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चार लाख से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो अभी के लिये पर्याप्त हैं। इसके अलावा, एक लाख से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिये ऑर्डर दिये गये हैं।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं