लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, 404 नये मामले आए सामने, जानें राज्य के हर जिला में संक्रमितों की संख्या

By भाषा | Updated: July 5, 2020 20:37 IST

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 404 नये मामले प्रकाश में आए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक 2,57,896 नमूनों की जांच की जा चुकी है।बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित 8,765 मरीज ठीक हुए हैं।  बिहार में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई।

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 90 हो गई है। वहीं, इस अवधि में 404 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ रविवार को प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर जिले में दो लोगों की मौत की मौत हुई जिन्हें मिलाकर अबतक तक राज्य में 90 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है।

बिहार के किस जिले में कितने लोगों की मौत हुई है-

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से पटना में 12, दरभंगा, नालंदा, रोहतास एवं सारण में पांच-पांच, भागलपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण एवं समस्तीपुर में चार-चार, भोजपुर, गया, जहानाबाद, खगडिया, नवादा, सीतामढ़ी एवं वैशाली में तीन-तीन, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, मधुबनी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर एवं शिवहर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 404 नये मामले प्रकाश में आए जिन्हें मिलाकर प्रदेश में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई।

जानें किस जिले में कोरोना संक्रमण के कितने मामले बिहार में सामने आए हैं-

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए कुल 11,860 संक्रमितों में पटना के 1003, भागलपुर के 590, बेगूसराय के 528, मधुबनी के 504, मुजफ्फरपुर के 489, सिवान के 482, मुंगेर के 408, समस्तीपुर के 373, रोहतास के 371, नालंदा के 369, नवादा के 360, कटिहार के 357, दरभंगा के 356, खगडिया के 327, पूर्णिया के 310, गोपालगंज के 309, औरंगाबाद के 287, पश्चिम चंपारण के 282, भोजपुर के 276, सुपौल एवं गया के 275-275, जहानाबाद के 273, सारण के 267, सहरसा के 265, पूर्वी चंपारण एवं वैशाली के 245-245, बांका के 243, बक्सर के 240, मधेपुरा के 217, कैमूर के 208, किशनगंज के 200, शेखपुरा के 170, सीतामढी के 153, अररिया के 138, लखीसराय के 142, अरवल के 120, शिवहर के 99 तथा जमुई जिले के 104 मामले शामिल हैं।

बिहार में अबतक 2,57,896 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 8,765 मरीज ठीक हुए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र