लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले, हिमाचल में महामारी से छह और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:40 IST

Open in App

श्रीनगर/चंडीगढ़/शिमला, नौ सितंबर जम्मू कश्मीर और हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई जबकि हिमाचल प्रदेश में महामारी से छह और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पिछले एक दिन में संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,26,480 हो गए।

इस दौरान कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। संक्रमण के नए मामलों में 23 जम्मू और 147 कश्मीर संभाग के हैं। श्रीनगर जिले में 80 और बारामुला में 22 नए मामले सामने आए। केंद्र शासित क्षेत्र में अभी 1,263 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, पड़ोसी हरियाणा में कोविड-19 के 240 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 7,70,614 हो गए। इस बीच हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक संक्रमण के कुल 2,15,235 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 3,612 मरीजों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में अभी 1,719 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 2,09,887 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे