लाइव न्यूज़ :

‘अग्निपथ’ पर मचे बवाल के बीच रांची की 12 ट्रेनें हुईं रद्द, बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों को ब्लॉक किया

By भाषा | Updated: June 18, 2022 14:23 IST

रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि रेलवे ज्यादा से ज्यादा ट्रेन को चलाने का प्रयास कर रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। 

Open in App
ठळक मुद्देरांची रेल मंडल ने कहा कि अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए ये फैसला लिया गया हैरांची रेल मंडल ने कहा कि शनिवार को हालात को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सियालदह-बैरकपुर मार्ग पर रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया,

रांचीः केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। बिहार में विरोध के चौथे दिन भी कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। देश के अनेक हिस्सों में मचे बवाल के बीच रेलवे ने रांची मंडल की 12 ट्रेन को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है।

रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि पूर्व-मध्य रेलवे एवं पूर्व-रेलवे के क्षेत्र में छात्र आंदोलन के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित 12 ट्रेन को अब तक रद्द किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य ट्रेन के बारे में आज की परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि उपद्रव के चलते कई ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। निशांत कुमार के मुताबिक, जिन ट्रेन को फिलहाल रद्द किया गया है,

इन ट्रेनों को किया गया रद्दः

1) ट्रेन संख्या 18624, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस2) ट्रेन संख्या 12019, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस3) ट्रेन संख्या 12020, रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस4) ट्रेन संख्या 12826, आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस5) ट्रेन संख्या 15028, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस6) ट्रेन संख्या 18625, पूर्णियाकोर्ट-हटिया एक्सप्रेस7) ट्रेन संख्या 18623, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस8) ट्रेन संख्या 12365, पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस9) ट्रेन संख्या 18621, पटना-हटिया एक्सप्रेस10) ट्रेन संख्या 15027, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस11) रांची-दुमका एक्स्प्रेस12) रांची-गोड्डा एक्स्प्रेस

निशांत कुमार ने बताया कि शनिवार के हालात को देखते हुए रांची मंडल में चलने वाली अन्य ट्रेन के बारे में भी फैसला लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि रेलवे ज्यादा से ज्यादा ट्रेन को चलाने का प्रयास कर रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। 

वहीं CPRO, पूर्वी रेलवे ने भी 6 ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से आने वाली छ: और बिहार के शहरों से आने वाली 2 ट्रेनों यानि 8 ट्रेनें आज 18 जून को रद्द कर दी गई हैं।

बंगाल में रेल पटरियों को प्रदर्शनकारियों ने अवरुद्ध किया

शस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित नयी योजना 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सियालदह-बैरकपुर मार्ग पर रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पटरियों पर 'पुश अप' भी किया। पूर्वी रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 20 प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 10 बजे एक क्रॉसिंग पर रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

टॅग्स :RanchiAgneepath schemeRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज