लाइव न्यूज़ :

राम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2026 15:42 IST

अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड को कुछ सवालों के जवाब देने की अनुमति दी तो विपक्षी विधायकों ने ‘‘राम नाम सत्य है’’ और ‘‘(मुख्यमंत्री) मोहन माझी हाय हाय’’ जैसे नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी अस्पताल की ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में 16 मार्च की सुबह आग लग गई थी।हंगामा कर रहे सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन तक चढ़ने की कोशिश की लेकिन मार्शल ने उन्हें रोक दिया। शोर-शराबे के बीच मंत्री का जवाब सुनाई नहीं दे सका।

भुवनेश्वर: ओडिशा के अस्पताल में आग लगने के कारण 12 मरीजों की मौत की घटना को लेकर विपक्षी दलों बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस द्वारा स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के इस्तीफे की मांग किए जाने के कारण ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा और शुक्रवार को लगातार चौथे दिन यह बाधित हुई। सदन में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया। तख्तियां लेकर और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विपक्षी सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गए और कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 12 मरीजों की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे। इस प्रमुख सरकारी अस्पताल की ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में 16 मार्च की सुबह आग लग गई थी।

हंगामा कर रहे सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन तक चढ़ने की कोशिश की लेकिन मार्शल ने उन्हें रोक दिया। जब अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड को कुछ सवालों के जवाब देने की अनुमति दी तो विपक्षी विधायकों ने ‘‘राम नाम सत्य है’’ और ‘‘(मुख्यमंत्री) मोहन माझी हाय हाय’’ जैसे नारे लगाए। शोर-शराबे के बीच मंत्री का जवाब सुनाई नहीं दे सका।

कार्यवाही चलाने में असमर्थ अध्यक्ष ने पहले सदन को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक और बाद में शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने चार दिन से जारी गतिरोध खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। हालांकि, विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने साफ कर दिया कि जब तक मंत्री नैतिक आधार पर इस्तीफा नहीं देते, वे विरोध नहीं रोकेंगे।

मलिक ने पूछा, ‘‘सरकारी अस्पताल में 12 मरीजों की मौत और 11 अन्य के झुलसने के लिए कौन जिम्मेदार है?’’ उन्होंने 2016 में बीजद शासन के दौरान एक निजी अस्पताल में इसी तरह की अग्निकांड त्रासदी के बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अतनु एस नायक के इस्तीफे का हवाला दिया। मलिक ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नैतिकता कहां है? इस बार घटना एक सरकारी संस्थान में हुई है।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगा। भाजपा सदस्य अशोक मोहंती ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए कहा कि मंत्री के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा। मोहंती ने कहा, ‘‘पिछली बीजद सरकार ने अपने 24 साल के कार्यकाल में एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की।

अब दो साल के भीतर भाजपा सरकार ने एससीबी मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 800 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। चीजें रातोंरात ठीक नहीं हो सकती थीं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, पीड़ितों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है और न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं। सदन में पिछले तीन दिन से इस मुद्दे पर ऐसी ही स्थिति देखी गई।

टॅग्स :Odisha Assemblyबीजू जनता दल (बीजेडी)कांग्रेसओड़िसामोहन चरण माझीMohan Charan Majhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र