लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा की वजह से टली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से हो गई शुरू

By अनुराग आनंद | Updated: March 2, 2020 11:27 IST

सीबीएसई उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराने को तैयार हैं जो हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तय कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में नहीं बैठ पाये थे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों की तरफ से इस मामले में यह भी कहना था कि परीक्षा कराने में और देरी से मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं ले सकेंगे।CBSE ने पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर छात्रों की सुरक्षा के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा जो दिल्ली हिंसा की वजह से प्रभावित हुई थी, वह आज से शुरू हो गई है। सीबीएसई ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। इससे पहले बीते रविवार को कहा था कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में बोर्ड परीक्षा को 2 मार्च से शुरू कराने का फैसला लिया है। छात्रों की तरफ से इस मामले में यह भी कहना था कि परीक्षा कराने में और देरी से मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के छात्रों के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

यद्यपि सीबीएसई उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा करा रही हैं जो उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते तय कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में नहीं बैठ पाये थे। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बोर्ड परीक्षाएं कराने में और देरी से पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर प्रभावित हो सकते हैं। सीबीएसई उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराने को तैयार हैं जो हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तय कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में नहीं बैठ पाये थे।’’

Delhi: Students arrive at their Central Board of Secondary Education (CBSE) Board exam center at a government school in Mustafabad area of North East Delhi. pic.twitter.com/kTEeeZbbeb— ANI (@ANI) March 2, 2020

बता दें कि बोर्ड ने पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर छात्रों की सुरक्षा के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। जो पिछले दिनो परीक्षा नहीं दे सके थे और जिन्हें परीक्षा देने में दिक्कत हो सकती है, उनके लिए सीबीएसई चिंतित है।

इसके अलावा, सीबीएसई की तरफ से तय किया गया है कि सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10वीं व 12वीं की परीक्षा आयोजित हो रही है। जो 7 मार्च तक परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए बाद में परीक्षा आयोजित होगी। प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे छात्रों की सूची प्रदान करें।

टॅग्स :दिल्ली हिंसासीबीएसईexamबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र