लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: भारतीय हॉकी टीम की मलेशिया से भिड़ंत, नजरें सेमीफाइनल पर

By भाषा | Updated: April 9, 2018 15:48 IST

Commonwealth Games 2018: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मलेशिया में उतरेगी

Open in App

गोल्ड कोस्ट। पदक की प्रबल दावेदार होने के बावजूद अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में निचली रैंकिंग वाली मलेशियाई टीम के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य गलतियों से सबक लेकर धमाकेदार जीत दर्ज करने का होगा। पिछले दो खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय टीम को पहले ही मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने आखिरी सात सेकंड में 2 . 2 से ड्रा पर रोक दिया।  

भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन इतना लचर था कि कोच शोर्ड मारिन ने यहां तक कह डाला कि उन्हें लग रहा था कि कोई और टीम यह मैच खेल रही थी। इसके बाद वेल्स को भले ही भारत ने 4-3 से हरा दिया लेकिन यह जीत वैसी नहीं थी जिसकी अपेक्षा थी। एफआईएच रैंकिंग में मलेशिया भारत से काफी नीचे है लेकिन मनप्रीत सिंह की टीम अप्रत्याशित रूप से कमजोर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खराब प्रदर्शन करती आ रही है और पाकिस्तान के खिलाफ मैच उसका उदाहरण है। 

भारतीय खेमे के लिए अच्छी खबर यह है कि अनुभवी फॉरवर्ड एस वी सुनील और दिलप्रीत सिंह अच्छे फॉर्म में हैं। पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह ने भी कुछ गोल किए हैं। मारिन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि आखिरी क्षणों में गोल गंवाना भारत की ही समस्या है। कई दूसरी टीमें भी इससे जूझ रही हैं।'  (पढ़ें: CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 7 सेकेंड में गंवाया जीत का मौका, पाकिस्तान से खेला ड्रॉ)

वेल्स के खिलाफ भी भारत ने 58 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाया। सुनील ने शानदार प्रदर्शन करके गोल नहीं किया होता तो भारत को फिर एक अप्रत्याशित ड्रॉ खेलना पड़ता। दूसरी ओर मलेशिया ने वेल्स को 3-0 से हराया लेकिन पहले मैच में इंग्लैंड से 0 . 7 से हार गया। पिछली बार दोनों टीमें मार्च में अजलन शाह कप में टकराई थी जब भारत ने 5 -1 से जीत दर्ज की थी। भारत अगर कल जीतता है तो सेमीफाइनल का उसका दावा पुख्ता हो जाएगा। (CWG 2018: 'विवादित' फैसले ने छीनी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम के हाथों से जीत!)

दूसरी ओर पिछले मैच में ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड को हराने वाली महिला टीम मंगलवार दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। वेल्स के हाथों पहले मैच में पराजय झेलने के बाद रानी रामपाल की अगुवाई वाली महिला टीम ने शानदार वापसी की। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...