लाइव न्यूज़ :

मां की इस गलती की वजह से नवजात शिशु की बिगड़ती है सेहत, भारत में 5 में से 3 बच्चे होते हैं शिकार

By उस्मान | Updated: August 8, 2019 10:58 IST

रिपोर्ट में बताया गया है 'भारत में तीन साल से कम उम्र के करीब 60 फीसदी बच्चे अपनी मां के पहले दूध के रूप में मिलने वाले 'प्रथम टीकाकरण' यानी कोलोस्ट्रम से वंचित रह जाते हैं।

Open in App

भारत में तीन साल से कम उम्र के करीब 60 फीसदी बच्चे अपनी मां के पहले दूध के रूप में मिलने वाले 'प्रथम टीकाकरण' से वंचित रह जाते हैं। बाल अधिकार निकाय 'सीआरवाई' की एक नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। बच्चे के जन्म के तत्काल बाद मां के दूध के रूप में कोलोस्ट्रम का उत्पादन होता है। कोलोस्ट्रम में नवजात शिशु को कई बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी एंटीबॉडी पाए जाते हैं। इसे स्वाभाविक तौर पर उपलब्ध, बेहद प्रभावी तथा किफायती जीवन रक्षक माना जाता है।

'चाइल्ड राइट्स एंड यू' की तैयार रिपोर्ट में 2015-16 में हुए एनएफएचएस के नवीनतम सर्वे के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि भारत में प्रति पांच में से तीन बच्चे जन्म के पहले घंटे में जीवनरक्षक कोलोस्ट्रम से वंचित रह जाते हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है 'भारत में तीन साल से कम उम्र के करीब 60 फीसदी बच्चे अपनी मां के पहले दूध के रूप में मिलने वाले 'प्रथम टीकाकरण' यानी कोलोस्ट्रम से वंचित रह जाते हैं। चिकित्सकीय संदर्भ में इसे स्वाभाविक तौर पर उपलब्ध, बेहद प्रभावी तथा किफायती जीवन रक्षक माना जाता है।

यह रिपोर्ट विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जारी की गई। हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है 'भारत में स्तनपान करने वाले बच्चों की स्थिति वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। हालांकि देश भर में स्तनपान बेहतर हुआ है लेकिन तीन साल से कम उम्र के प्रति पांच में से दो बच्चे ही जन्म के पहले घंटे में स्तनपान कर पाते हैं। इसमें बच्चों को मां के दूध के साथ साथ पूरक आहार दिए जाने के चलन का भी जिक्र है।

रिपोर्ट में कहा गया है 'समझा जाता है कि 2005-06 के दौरान छह से आठ माह की उम्र के 52 फीसदी से अधिक बच्चों को स्तनपान के साथ साथ पूरक आहार दिया गया। लेकिन 2015-16 में यह संख्या घट कर 42.7 फीसदी हो गई।' इसमें यह भी कहा गया है कि आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के 56 फीसदी बच्चे अपने शुरूआती छह माह के दौरान स्तनपान करते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में यह प्रतिशत 52 है। 

सीआरवाई की सीईओ पूजा मारवाह ने बताया कि नवजात शिशु के संपूर्ण विकास के लिए उसके जन्म के शुरूआती छह माह के दौरान स्तनपान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, 'मां का दूध बच्चे की शुरूआती प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यही वजह इसे बच्चे के लिए आवश्यक आहार बनाती है। इससे बच्चे को पर्याप्त ऊर्जा और प्रोटीन मिलते हैं और बच्चे की शुरूआती छह माह की जरूरत पूरी होती है।'

टॅग्स :प्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना