लाइव न्यूज़ :

Depression helpline number: अगर आप भी हैं डिप्रेशन की चपेट में तो ये हेल्पलाइन नबर आएंगे आपके काम

By उस्मान | Updated: June 16, 2020 09:38 IST

Depression helpline number: आप इन नंबरों पर फोन करके अपनी और दूसरों की मदद कर सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत कुछ महीनों से अवसाद का शिकार थेजीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब व्यक्ति जरूरत से अधिक उदासी का अनुभव करने लगता हैएक्सपर्ट्स मानते हैं कि डिप्रेशन से बचने या इसके इलाज का सबसे सही तरीका है काउंसलिंग है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फांसी लगाकार आत्महत्या करने की खबर से हर कोई दुखी है। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ महीनों से अवसाद यानी डिप्रेशन का शिकार थे। यह पहला मौका नहीं है जब फिल्म इंडस्ट्री में डिप्रेशन का मामला सामने आया है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नेहा कक्कड़, जयरा वसीम, इलियाना डिक्रूज जैसे कलाकार भी अपनी डिप्रेशन की बात कबूल कर चुके हैं।  

जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब व्यक्ति जरूरत से अधिक उदासी का अनुभव करने लगता है। जीवन से हताश हो जाता है और नकारात्मकता की ओर बढ़ने लगता है। वह खुद को और अपनी सोच को सीमित कर लेता है और बाहरी दुनिया से भी धीरे-धीरे नाता तोड़ने लगता है। उसे किसी बात में दिलचस्पी नहीं रहती है। स्वभाव में आने वाले ऐसे बदलाव डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं कि डिप्रेशन क्या है, इसके कारण, लक्षण और किस तरह इसका उपचार किया जा सकता है।

डिप्रेशन क्या है?दिल्ली के मशहूर साइकेट्रिस्ट अभिनव मोंगा के अनुसार, आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। दिनभर हमारे दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है। जो एक दिन किसी मानसिक बीमारी का रूप ले सकती है जिसे डिप्रेशन कहा जाता है। बच्चे, जवान और बूढ़े हर तबके के लोग इस बीमारी के शिकार हैं। 

इन सबका अलग-अलग हो सकता है पर लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं। अगर किसी का मूड लगातार खराब चल रहा है तो उन्हें डिप्रेशन की परेशानी हो सकती है। इसे आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं- लगभग सभी लोग तनाव से पीड़ित होते हैं, जो थोड़े समय के लिए होता है लेकिन लंबे समय तक किसी परेशानी के चलते यह अगर आपकी आदत में शामिल हो जाए तो आपके लिए घातक हो सकता है।

डिप्रेशन का इलाज

डिप्रेशन से बचने या इसके इलाज का सबसे सही तरीका है काउंसलिंग। मानसिक रोग के विशेषज्ञ पीड़ित व्यक्ति से बात करते हैं, उसकी लाइफ की उतार-चढ़ाव को समझते हैं, किन कारणों से वह उदास है उसे जानने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद मरीज को आने वाले कुछ महीनों तक दवाएं दी जाती हैं जो उनके मेंटल स्वास्थ्य को नियंत्रित करती हैं। लेकिन चिकित्सिक इलाज के साथ मरीज को पारिवारिक सहयोग मिलना भी जरूरी होता है। अपने अपनों का सहयोग पाकर वह डिप्रेशन से जल्दी बाहर आ सकता है।

डिप्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर

राजधानी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग शहरों में डिप्रेशन को लेकर कई संस्थान काम कर रहे हैं। उनके कुछ हेल्पलाइन नंबर भी हैं। इस नंबरों पर डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें जरूरी सलाह देंगे और समाधान बताएंगे। 

कहां के लिए         संस्था/केंद्र                        हेल्पलाइन नंबरदेशभर के लिए    आसरा(AASRA)    022- 27546669देशभर के लिए    आईकॉल(iCall)    022-25521111देशभर के लिए    वंद्रेवाला फाउंडेशन    18602662345देशभर के लिए    कूज                          8322252525देशभर के लिए     NIMHANS         08046110007   दिल्ली                  संजीवनी सोसायटी     011-40769002इंदौर                   स्पंदन            9630899002कोलकाता           लाइफलाइन फाउंडेशन      033-24637401जम्मू-कश्मीर       कश्मीर लाइफलाइन    18001807020मुंबई                   BMC मेंटल हेल्थ     022- 24131212चंडीगढ़              आशा हेल्पलाइन    0172-2735446 चेन्नई                  स्नेहा इंडिया फाउंडेशन    044-24640050जमशेदपुर          जमशेदपुर जीवन सुसाइड प्रिवेंशन    0657-6555555हैदराबाद            रोशनी    040-66202000आंध्र प्रदेश          आई लाइफ   78930-78930कर्नाटक              आरोग्य सहायवाणी    104तमिलनाडु            स्नेहा            044-24640050

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्ससुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब