लाइव न्यूज़ :

जोड़ों के दर्द का इलाज : सर्दियों में पुराने जोड़ों के दर्द को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये 6 घरेलू उपचार

By उस्मान | Updated: November 9, 2020 09:39 IST

जोड़ों के दर्द के लिए घरेलू उपचार : डाइट में इन चीजों को शामिल करके आप इस समस्या से बच सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देइस मौसम में सबसे ज्यादा तकलीफ बुजुर्गों को होती हैब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और यह मौसम में कई बीमारियां साथ लेकर आता है। ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को होती है। एक्सपर्ट्स जोड़ो के दर्द के लिए कई घरेलू उपचार आजमाने की सलाह देते हैं। 

इस मौसम में सबसे ज्यादा तकलीफ बुजुर्गों को होती है। दुर्भाग्य यह है कि अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि बेहतर खानपान और कुछ उपायों के जरिये इन समस्याओं से बचा जा सकता है।  

कैल्शियम और विटामिन डी विटामिन डी के जरिए जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में इसकी कमी होने पर जोड़ों में अधिक चोट लगने का खतरा होता है। कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह आपको ठीक ही नहीं करेगा, बल्कि यह सूजन को भी कम कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है।

एंटीऑक्सिडेंट डाइटएंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट लेने से आपको इस तरह के दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनका आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं जिसमें मछली, जैतून का तेल, फल, सब्जियां और रोज टी शामिल है। इनमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सिडेंट कोशिका की क्षति से बचाने में मदद कर सकता है।

फिश ऑयलफिश ऑयल का इस्तेमाल करें ऐसा माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से लाभ होता है क्योंकि इससे सूजन कम होती है। इसके लिए आप मछली और बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप ओमेगा-3 फैटी एसिड कैप्सूल भी ले सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।

एक्सरसाइज है जरूरीजाहिर है, जब आपको घुटने में दर्द होता है, तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति की तरह कूद और दौड़ नहीं सकते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सभी शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। आपको बता दें कि एक लंबी सैर आपको फिट रहने बने रहने में मदद सकती है। आम तौर पर डॉक्टर कुछ विशेष अभ्यास करने की सलाह देते हैं जो आपके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि आपके लिए किस तरह के व्यायाम बेहतर हैं।

हाइड्रेटेड रहेंहाइड्रेटेड रहने, सूजन कम करने और जोड़ों के बीच घर्षण को कम करने के लिए पानी का खूब सेवन करें। ऐसा माना जाता है कि सर्दियों के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से न केवल जोड़ों में दर्द शुरू हो सकता है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

गर्म और ठंडी सिकाई पुराने दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी तरह की सिकाई करने से पहले सावधानी जरूरी है। कुछ स्थितियां हैं जहां आपके शरीर को गर्म करने के लिए मना किया जाता है जिसमें गर्म पानी से नहाना और मालिश शामिल है। यही बात ठंडी सिकाई के लिए भी लागू है। इसके अलावा यदि ठंड का मौसम है या हवा चल रही है, तो गर्म कपड़े पहनना न भूलें।

इस बात का रखें ध्यानयदि आपको पुराना जोड़ों का दर्द है, तो इन सावधानियों पर जरूर गौर करें। इसके अलावा किसी भी तरह का घरेलू उपाय अपनाने से पहले सीधे अपने चिकित्सक के पास जाएं और खतरनाक परिणामों से बचने के लिए उचित जांच कराएं।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार