लाइव न्यूज़ :

मर्दाना कमजोरी दूर कर तेजी से यौन क्षमता बढ़ाती है ये सब्जी, खून की कमी भी होगी दूर

By उस्मान | Updated: October 5, 2019 09:51 IST

आपको जानकार हैरानी होगी कि यह जड़ी बूटी पुरुषों के हार्मोन लेवल को बढ़ा कर उनकी कामुकता में भी इजाफा करती है। 

Open in App

शतावरी एक चमत्कारी औषधि है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज में किया जाता है। आमतौर पर इसका चूर्ण इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह पूरी जड़ी बूटी ही बहुत काम की है। इसे शतावर के नाम से जाना जाता है। अन्य भाषा, जैसे संस्कृत में इसे शतमूली और अंग्रेजी में एस्पेरेगस (Asparagus) के नाम से भी जाना जाता है।

शतावरी कई तरह की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर इस्तेमाल की जाती है जिसमें मुख्यतः मोटापा, गर्भावस्था की परेशानियां, क‍िडनी रोग, यूटीआई, कैंसर, नींद न आना, सिरदर्द, खांसी आदि शामिल हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह जड़ी बूटी पुरुषों के हार्मोन लेवल को बढ़ा कर उनकी कामुकता में भी इजाफा करती है।

यह पौधा यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसमें फूल व मंजरियां एक से दो इंच लम्बे एक या गुच्छे में लगे होते हैं। अध्ययनों के अनुसार, इस सब्जी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। शतावरी का जूस पीने से आपको डायबिटीज कंट्रोल करने और अवसाद से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) डायबिटीज रखती है कंट्रोल

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शतावरी का जूस पीने से इंसुलिन के स्राव में सुधार लाने में मदद मिलती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

2) कैंसर से करे बचाव

एंटीऑक्सीडेंट, फ़्लवोनोइड्स और इन्फ्लैमटोरी तत्त्वों से भरपूर शतावरी का ह्यूमन कोलोन कार्सिनोमा सेल्स पर एंटीकैंसर प्रभाव पड़ता है। 

3) लीवर रहता है हेल्दी

यह एक नेचुरल मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि ये पेशाब बढ़ाती है और लीवर को साफ करने में मदद करती है।

4) अवसाद से बचाने में सहायक

शतावरी एक एंटीडिप्रेसन्ट के रूप में काम करती है। जर्नल न्यूरोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शतावरी का जूस पीने से अवसाद को रोकने में मदद मिलती है।

5) कब्ज का रामबाण इलाज 

शतावरी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होते हैं, जिस वजह से ये सब्जी पाचन में सुधार करने और आपको कब्ज जैसी गंभीर समस्या से बचाने में सहायक है।

टॅग्स :हेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीजसेक्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना