लाइव न्यूज़ :

Health tips: बवासीर, अस्थमा, ढीली त्वचा, दांत के कीड़े जैसे 8 रोगों से बचाव कर सकते हैं ये 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: August 17, 2021 12:51 IST

हर बीमारी के लिए दवा की जरूरत नहीं होती है, कुछ घरेलू उपचार भी असरदार होते हैं

Open in App
ठळक मुद्देहर बीमारी के लिए दवा की जरूरत नहीं होती है, कुछ घरेलू उपचार भी असरदार होते हैं आयुर्वेद के अनुसार प्रभावी हैं ये चीजें समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें

आजकल खराब खानपान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से कोई भी आसानी से बीमारी की चपेट में आ सकता है। दरअसल खराब की वजह से लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगा है जिस वजह से कोई भी बीमारी आसानी से प्रभावित कर सकती है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं जीवनशैली की वजह से होने वाली बीमारियों से राहत पाने के लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल आपको और ज्यादा कमजोर बना सकता है इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। 

1.नींबू के पत्तों का रस निकालकर नाक से सूंघे जिस व्यक्ति को हमेशा सिरदर्द बना रहता है, उसे भी इससे शीघ्र आराम मिलता है। 

2. काली मिर्च को सुई से छेद कर दे फिर मोमबत्ती की लौ से जलाएं। जब धुआं उठे तो इस धुएं को नाक से अंदर खीच लें। इस प्रयोग से सिर दर्द ठीक हो जाता है । हिचकी चलना भी बंद हो जाती है।

3. दो छोटे चम्मच आंवला का पावडर एक कटोरी में ले और उसमें एक छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। हर रोज सुबह इस मिश्रण का सेवन करने से अस्थमा में लाभ होगा।

4. नीम की निम्बोली के अंदर की सुखी गिरी और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर दोनों को कूटपीसकर आधा चम्मच रोजाना सुबह भूखे पेट पानी के साथ दो सप्ताह तक लें । चाहे केसा भी बवासीर हो ठीक हो जाता है।

5. सहजन के पेड के पत्ते का रस 3 चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा का ढीलापन दूर होता है और चर्बी की अधिकता कम होती है।

6. दांत में कीड़े लगने और दर्द होने पर लौंग को दांत के खोखले स्थान में रखने से या लौंग का तेल लगाने से दर्द नही होता साथ ही कीड़ा बहार निकल जाता है।

7. पिसी हुई कलौंजी, आधा चम्मच और एक चम्मच शहद मिलाकर चाटने से मलेरिया का बुखार ठीक होता है।

8. रात में एक गिलास दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से डाइजेस्टीव सिस्टम में सुधार होता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है । इसे रोजाना लेने से पेट व आंत से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब