लाइव न्यूज़ :

रोजाना सुबह एक कटोरा अंकुरित मूंग दाल खायें, पास नहीं भटकेगी ये 5 बीमारियां

By उस्मान | Updated: July 13, 2018 07:48 IST

अगर अंकुरित मूंग दाल खाएं तो शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फैट ही पहुंचता है। अंकुरित मूंग दाल में मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, थायमिन और प्रोटीन होता है।

Open in App

मूंग दाल को बेहत पौष्टिक माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही पौटेशियम, आयरन, कैल्शियम की मात्रा भी मूंग में बहुत होती है। इसके सेवन से शरीर में कैलोरी भी बहुत नहीं बढ़ती है। अगर अंकुरित मूंग दाल खाएं तो शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फैट ही पहुंचता है। अंकुरित मूंग दाल में मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी6, नियासिन, थायमिन और प्रोटीन होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड व पॉलिफेनॉल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी को कैंसर के खतरे से बचाने में मदद करते हैं। इससे बॉडी में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। रोजाना सुबह अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपको यह फायदे होते हैं।

इन 6 फूड कॉम्बिनेशन से तेजी से कम होता है वजन  

1) ब्लड ग्लूकोज होता है कम

इससे बॉडी में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रहता है जिससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है।  

2) इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत

मूंग की दाल में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं और उसे बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफलामेट्री गुण होते हैं जो शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाते हैं।

मर्दाना ताकत बढ़ाने, बिस्तर पर लंबा टिकने के लिए रोजाना खायें बस इतनी दही

3) पाचन रहता है बेहतर

मूंग की दाल के स्‍प्राउट में शरीर के टॉक्सिक को निकालने के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में विषाक्‍त तत्‍वों में कमी आती है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया हमेशा सही बनी रहती है जिसके कारण, आपको पेट सम्‍बंधी समस्‍या नहीं होती है और जीवन खुशहाल रहता है।

4) स्किन पर आता है ग्लो

मूंग की दाल के स्‍प्राउट में साइट्रोजेन होता है जो शरीर में कोलेजन और एलास्टिन बनाएं रखता है जिससे उम्र का असर, जल्‍दी ही चेहरे पर दिखाई नहीं देता है।

अपने नाखूनों को देखकर ऐसे जानें आप हैं किस बड़ी बीमारी से पीड़ित

5) कब्‍ज से मिलती है राहत

मूंग की दाल के स्‍प्राउट में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जिससे फ्रेश होने में कोई समस्‍या नहीं होती है व पाचन क्रिया दुरूस्‍त बनी रहती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?