लाइव न्यूज़ :

Covid-19 effects: ठीक हुए मरीजों का 3 महीनों तक पीछा नहीं छोड़ता कोरोना, दोबारा चपेट में आने से बचना है तो करें ये 10 काम

By उस्मान | Updated: October 5, 2020 12:30 IST

कोरोना से बचने और फैलने से बचाने के उपाय : वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसे लोग 90 दिनों तक किसी को भी संक्रमित कर सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देमरीजों में 90 दिनों तक मौजूद रहता है कोरोना वायरस20 दिनों बाद तक संक्रमण फैला सकते हैं कमजोर लोगऐसे विश्लेषण से आईसोलेशन प्रक्रिया को समझने में मदद मिलती है

कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकली इस खतरानक बीमारी से अब तक 1,041,862 लोगों की मौत हो गई है और 35,404,740 लोग संक्रमित हो गए हैं। कोरोना का भी तक कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है। इस बीच वायरस से जुड़ी एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। 

कोरोना के ठीक हुए रहे सतर्क

अमेरिका में कई अस्पतालों के क्लिनिकल डाटा के विश्लेषण बताते हैं कि कोविड-19 बीमारी के लिए जिम्मेदार वायरस SARS CoV-2 बेहद गंभीर अवस्था के बाद ठीक हुए मरीजों में 90 दिनों तक मौजूद रहता है। ऐसे में कोरोना के ठीक हुए मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

90 दिनों तक संक्रमण फैला सकते हैं मरीज

अमेरिका के एटलांटा में सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के द्वारा जुटाए गए डाटा के अनुसार बीमारी के दौरान सबसे ज्यादा गंभीर अवस्था से गुजरे लोग करीब 90 दिनों तक संक्रमण फैलाने की क्षमता रखते हैं।

20 दिनों बाद तक संक्रमण फैला सकते हैं कमजोर लोग

वहीं बहुत कम देर के लिए बीमार पड़े मरीज में ऐसी क्षमता केवल 10 दिनों तक रहती है। साथ ही ऐसे मरीज जिनकी इम्यूनिटी कुछ कमजोर है, संक्रमित होने के समय थोड़े बहुत लक्षण ही जिनमें नजर आए, वे ठीक होने के करीब 20 दिनों बाद तक संक्रमण फैला सकते हैं।

90 दिनों बाद नहीं रहता कोई खतरा

इस रिसर्च में साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर 90 दिनों के बाद ठीक हुए मरीजों के संपर्क में आया कोई शख्स बीमार होता है तो वह कोविड-19 नहीं हो सकता। केयर अस्पताल के एक विशेषज्ञ डॉक्टर मुस्तफा अफजल के अनुसार, 'ऐसे विश्लेषण से आईसोलेशन प्रक्रिया को समझने में मदद मिलती है।'

ठीक होने के बाद इन 10 बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोरोना के मरीजों को ठीक होने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ताकि कोरोना को फैलने से और दोबारा चपेट में आने से बचा जा सके। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद भी रोगी को अपने घर में बिल्कुल अलग थलग अकेले जिंदगी गुजारनी होती है, क्योंकि अभी यह दावा नही किया जा सकता है कि ठीक हो गया व्यक्ति दोबारा इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आयेगा या नहीं।

- अस्पताल से घर पहुंचने के बाद अपनी गाड़ी को फिर से सैनीटाइज करें।- घर जाकर सबसे पहले नहाएं और नए कपड़े पहनें। - कपड़ों को 0.5 फीसद ब्लीचिंग पाउडर डालकर 70 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किए हुए पानी में धोएं। - मोबाइल, लैपटॉप, घड़ी ,चश्मा आदि को भी सैनिटाइज करें।  - घर जाने के बाद आपको कम से कम 14 दिनों तक खुद को अलग कमरे में रखना चाहिए। - घर पर रहने के दौरान भी उन्हें अकेले कमरे में रहना पड़ेगा। - हमेशा खाना डिस्पोजल बर्तनों में खाना खाएं।  - हमेशा मास्क पहनें और कमरे में आने वाले व्यक्ति को भी मास्क पहनने को कहें। - पहने हुये कपड़ों को अलग रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।- बेवजह घर से बाहर जाने की कोशिश न करें और लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब