लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट एमी जैक्सन ने दिखाया बेबी बंप, दुनिया की हर महिला को जाननी चाहिए बेबी बंप से जुड़ी ये 8 बातें

By उस्मान | Published: August 08, 2019 3:46 PM

Amy Jackson Baby Bump Pics: मां बनना किसी भी महिला के लिए उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। 

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के दिनों को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एमी ने सोशल मीडिया पर टॉपलेस होकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी बोल्ड अंदाज में एक पिक्चर शेयर की है। एमी जैक्सन की इस तस्वीर को अब तक पांच लाख से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। उनके इस अवतार को देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने उनकी तारीफ की है। 

इस फोटो को शेयर करते हुए एमी ने कैप्शन में लिखा है कि "ग्रीस? नहीं... मेरा बेबी और मैं बैक गार्डन में अपनी गर्मियां बिता रहे हैं, तुम्हारी एक छोटी की झलक का इंतजार कर रही हूं! ऑफिशियली में अब प्रेगनेंसी के 33 हफ्ते में हूं।" एमी इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी के दौरान की कई तस्वीरें फैंस के बीच साझा कर चुकी हैं। एमी ने इस साल एक जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई की थी। एमी आखिरी बार फिल्म '2.0' में नजर आईं थी।

एमी से पहले करीना कपूर सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बेबी बंप दिखा चुकी हैं। मां बनना किसी भी महिला के लिए उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। यही वजह है कि वो अपनी इन यादों को समेटना चाहती हैं। हम आपको प्रेगनेंसी और बेबी बंप से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब दे रहे हैं, जिनके बारे में दुनिया की हर महिला को पता होना चाहिए।

1) किसी महिला को बेबी बंप का एहसास कब होता है?

यदि आप पहली बार मां बनने जा रही हैं, तो आपका बेबी बंप 12 से 16 सप्ताह के बीच किसी भी समय विकसित होना शुरू हो सकता है। लेकिन अगर यह आपका पहला बच्चा नहीं है, तो आपको यह जल्द ही दिखना शुरू हो सकता है। इसका कारण यह है कि उनका गर्भाशय और पेट की मांसपेशियों में पहले से ही गर्भावस्था के कारण खिंचाव हुआ होता है। 

2) कुछ महिलाओं का बेबी बंप छोट क्यों होता है?

पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के पेट की मांसपेशियां काफी टोंड और टाइट होती हैं जिस वजह से उनका बेबी बंप छोटा दिखता है जबकि पहले गर्भवती हो चुकी महिला का बेबी बंप बड़ा दिखता है। 

3) क्या बेली को रगड़ने से शिशु को कुछ एहसास होता है?

जब आप अपनी बेली पर हाथ फेरती हैं, तो शिशु को इसका एहसास होता है। इतना ही नहीं, आप पेट पर हाथ फेरकर शिशु के बनते अंगों को महसूस कर सकती हैं। 

4) बेबी बंप को कैसे छुपायें?

बेबी बंप को छुपाने के लिए आप ढीले और लंबे कपड़े पहनें। इसके अलावा आपको इस दौरान कॉटन के हल्के और हवादार कपड़े पहनने चाहिए।

5) प्रेगनेंसी की खुशखबरी देने का सही समय कब है?

अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो आपको पहली तिमाही यानी 10 से 12 हफ्ते तक अपना अच्छी तरह ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान मिसकैरेज का ज्यादा खतरा होता है। इस समय के बीतने के बाद आप खुशखबरी दे सकती हैं। 

6) प्रेगनेंसी के दौरान पेट में कैसा महसूस होता है?

ओव्यूलेशन के दौरान कई महिलाएं पेट के निचले हिस्से में ऐंठन महसूस करती हैं। इसका मुख्य कारण गर्भाशय की दीवार में हाल ही में एग्स का फर्टिलाइज होना है। 

7) बंप कितना बड़ा होना चाहिए?

आपके बेबी बंप की सेंटीमीटर की संख्या उतनी ही होनी चाहिए जितने हफ्ते की आप गर्भवती हैं। बेबी बनने के बाद 2 सेमी के अनुपात में होना चाहिए। 

8) क्या बेबी बंप से जेंडर का पता लगता है?

बेबी बंप पर हाथ फेरकर आप शिशु के विकसित होते अंगों को महसूस कर सकती हैं। यह कहना मुश्किल है कि बेबी बंप से आपको हयह पता चले कि होने वाला शिशु लड़का है लड़की।

टॅग्स :प्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्सबच्चों का विकास
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAnti-Pollution Diet: प्रदूषण से कही खराब न हो जाए आपके फेफड़े, अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

स्वास्थ्यWinter Health Tips: गिरते तापमान के साथ बढ़ जाती से सांस संबंधी दिक्कतें, जानें खुद को स्वस्थ रखने का तरीका

स्वास्थ्यWorld Toilet Day 2023: टॉयलेट इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां, बीमारियों से रहेंगे बचे

स्वास्थ्यWinter Health Tips: सर्दियों में बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, लाइफस्टाइल में बस इतना करें बदलाव शुगर होगा कंट्रोल

स्वास्थ्यNational Epilepsy Day 2023: मिर्गी के दौरे का आना बन सकती है मुसीबत, इस खतरनाक बीमारी को कंट्रोल करने में मददगार ये तरीके

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यदुर्लभ बीमारियों के महंगे इलाज से मिलेगी निजात, भारत खुद बनाएगा सस्ती दरों पर दवाएं

स्वास्थ्यChina H9N2 case: उत्तरी चीन के बच्चों में एच9एन2 संक्रमण, तेजी से बढ़ोतरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- भारत में जोखिम कम, लेकिन रख रहे नजर

स्वास्थ्यNEET Exam 2024: नीट-यूजी परीक्षा में बदलाव, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने किया चेंज, जानें प्रारूप

स्वास्थ्यGujrat: वॉलीबॉल खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से हुई मनीष की मौत, जीते थे टीम के लिए कई गोल्ड मेडल

स्वास्थ्यICMR: कोविड टीकों से युवाओं में नहीं बढ़ा अचानक मृत्यु का जोखिम, हो सकते हैं अन्य कारक