लाइव न्यूज़ :

जिंदगी तबाह करने वाली इन 8 बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं पपीते के छोटे-छोटे बीज

By उस्मान | Updated: July 16, 2018 15:59 IST

ऐसा माना जाता है कि पीपते के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो आपको इन्फेक्शन से बचाते हैं और यह शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

Open in App

पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीले रंग के इस फल को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर पपीता ना सिर्फ त्वचा की देखभाल करता है बल्कि आपको कई गंभीर रोगों से बचाता है। पपीते की तरह इसके बीजों के भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इनका इस्तेमाल दाद संक्रमण, कैंसर और बच्चों में पेट के कीड़े जैसी विभिन्न समस्याओं से निपटने के लिए किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रमाणित नहीं है कि पपीते से आपकी सेहत को फायदे होते हैं लेकिन यह नॉन टॉक्सिक होते हैं और इनका इस्तेमाल करके देखने में कोई हानि नहीं है। ऐसा माना जाता है कि पीपते के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो आपको इन्फेक्शन से बचाते हैं और यह शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक होते हैं। चलिए जानते हैं कि पपीते के बीजों से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) लीवर को रखते हैं स्वस्थ

पपीते के बीज लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके बीजों के सेवन से काफी फायदा होता है।

2) वायरल बुखार होने पर

अगर आप प्रतिदिन पपीते के बीजों का सेवन करते हैं तो आपको वायरल बुखार होने की आशंका कम हो जाती है। ये बीज एंटी-वायरल एजेंट की तरह काम करते हैं। साथ ही यह संक्रामक बीमारियों में भी एक कारगर उपाय है।

3) कैंसर से करते हैं बचाव

कैंसर से बचाव के लिए पपीते के बीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इन बीजों मे आइसोथायोसायनेट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर होता है।

4) शरीर से टॉक्सिन निकालने में सहायक

पपीते का बीज के सेवन करने से न केवल शरीर में चर्बी नहीं जमती बल्कि शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह शरीर की गंदगी हटाने में आपकी मदद करता है।

5) आंतों के स्वास्थ्य में सुधार

पपीते के बीज का सेवन करने से आंतों के स्वास्थ्य में सुधार आता है। इसके अलावा पपीते के बीज में एंटी बैक्टीरियल एंटी इफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। पाचन शक्ति के लिए पपीते के बीज रामबाण इलाज है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है, और पाचन संबंधी सारी समस्याएं दूर होती हैं। 

6) किडनी की सुरक्षा

पपीते के बीज खाने से किडनी की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। इसके बीज किडनी के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। किडनी स्टोन और किडनी के ठीक तरीके से क्रियान्वयन में पपीते के बीज का सेवन बहुत ही गुणकारी माना जाता है। जब आप पहले से ही इस समस्या से पीड़ित हैं तब भी यह उपचार में मदद करता है। 

हरी या लाल? जानिए किस रंग की सब्जियां सेहत के लिए हैं ज्यादा फायदेमंद

7) पीरियड्स के दर्द को करने में सहायक

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते के बीज का सेवन करना चाहिए। बीज के सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है। 

नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ब्रेड-जैम जैसी ये 5 चीजें, टूट कर बरस जाएंगी ये बीमारियां

8) आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

पपीते के बीजों में विटामिन सी भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।

यह है डायबिटीज और हृदय रोग से बचने का सबसे आसान उपाय

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप ऊपर बताई गई किसी समस्या से पीड़ित हैं और उससे राहत पाने के लिए पपीते के बीजों का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?