यह है डायबिटीज और हृदय रोग से बचने का सबसे आसान उपाय

By उस्मान | Published: July 13, 2018 01:14 PM2018-07-13T13:14:04+5:302018-07-13T13:14:04+5:30

भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं।

health tips tips for prevent diabetes and heart disease | यह है डायबिटीज और हृदय रोग से बचने का सबसे आसान उपाय

यह है डायबिटीज और हृदय रोग से बचने का सबसे आसान उपाय

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार, भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। यानी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों के उचित देखभाल की सलाह देते हैं।  

इसी तरह दिल के रोगों का फैलाव बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। खासकर भारत जैसे विकासशील देशो में यह बीमारी हर साल लाखो लोगों की जान ले लेती है। लगातार ब्लड प्रेशर बने रहने से हृदय में अतिरिक्त दबाव बना रहता है जिससे हृदय रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा डायबिटीज भी ह्रदय रोगों को बढ़ाने वाला तथा उसको और भी ज्यादा विकराल बना देता है। अगर आप भी डायबिटीज या दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं या इनसे अपना बचाव करना चाहते हैं, तो आपको प्रकृति के नजदीक रहना शुरू कर देना चाहिए।

इन 6 फूड कॉम्बिनेशन से तेजी से कम होता है वजन

प्रकृति के नजदीक रहने और बाहर समय बिताने से डायबिटीज टाइप-2, दिल से जुड़ी, अकाल मौत और समय से पूर्व जन्म और लोगों में तनाव पैदा होने का खतरा कम होता है। 

इस अध्ययन में 20 देशों के 29 करोड़ लोगों के आंकड़ों को शामिल किया गया है। अध्ययन के अनुसार जहां लोग प्रकृति के ज्यादा नजदीक होते हैं, उनकी सेहत अच्छी होती है।  

देश में कंडोम के इस्तेमाल में 52 फीसदी कमी, इस राज्य के लोगों को रास नहीं

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, प्रकृति के नजदीक समय बिताने से निश्चित रूप से लोग स्वस्थ महसूस करते हैं लेकिन अभी तक लंबे समय तक स्वस्थ रहने के प्रभाव को अच्छे से समझा नहीं गया था।

क्या हेपेटाइटिस सी लीवर कैंसर का कारण बन सकता है?

इस अनुसंधान में टीम ने प्रकृति के नजदीक रहने वाले लोगों की तुलना ऐसे लोगों से की जो हरे-भरे जगहों में कम ही रहते हैं। अध्ययन में पाया गया कि हरे-भरे जगहों या इसके नजदीक रहना स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा हुआ है। इससे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय संबंधित बीमारियां, अकाल मौत और समय से पूर्व जन्म सहित अन्य खतरे कम होते हैं और इससे नींद की अवधि बढ़ती है।

 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips tips for prevent diabetes and heart disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे