नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ब्रेड-जैम जैसी ये 5 चीजें, टूट कर बरस जाएंगी ये बीमारियां

By उस्मान | Published: July 14, 2018 07:41 AM2018-07-14T07:41:59+5:302018-07-14T07:41:59+5:30

बेशक नाश्ते में इन चीजों को तैयार करने में ज्यादा समय न लगता हो लेकिन ये धीरे-धीरे आपको बीमारियों के जाल में फंसा देती हैं

health tips do not eat these thing in morning breakfast you can suffer disease | नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ब्रेड-जैम जैसी ये 5 चीजें, टूट कर बरस जाएंगी ये बीमारियां

नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ब्रेड-जैम जैसी ये 5 चीजें, टूट कर बरस जाएंगी ये बीमारियां

खाना हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है जिसको लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। आमतौर पर तो खाना किसी समय का भी हो ध्यान रखना पड़ता है लेकिन सुबह के नाश्ता का अपना अलग महत्व है। क्योंकि सुबह के खाना से हमें पूरे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है। डाइटीशियन शिखा ए शर्मा बता रही हैं कि आपको सुबह के नाश्ते में क्या-क्या चीजें शामिल होनी चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

1) मीठी चीजें या चॉकलेट

सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है। दिन के खाने के बाद या रात के समय सही होता है लेकिन सुबह के समय कोई भी मीठी चीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

रोजाना सुबह एक कटोरा अंकुरित मूंग दाल खायें, पास नहीं भटकेगी ये 5 बीमारियां

2) अनाज

अनाज खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन सुबह के समय किसी भी तरह का अनाज खाना सही नहीं होता है। दरअसल अधिकतर अनाज में ग्लूटेन नाम का पदार्थ होता है जिसमें शुगर की मात्रा बहुत होती है। शुगर अमूमन सुबह के समय लेना अच्छा नहीं होता है।

3) ब्रेड जैम

ब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।    

इन 6 फूड कॉम्बिनेशन से तेजी से कम होता है वजन

4) मीट

अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। मीट में नाइट्रेट होता है और वह अधिक खाने से त्वचा की कई समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

चावल को दोबारा गर्म करके खाने से धीरे-धीरे इन 4 जानलेवा रोगों से घिर जाएंगे आप

5) जूस और शेक

फ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाकी मीठे फलों के जूस भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं।  

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips do not eat these thing in morning breakfast you can suffer disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे