लाइव न्यूज़ :

चाय पीने से 18 महीने के बच्चे की हुई मौत! क्या 12 साल से कम उम्र वाले लड़कों को टी देना चाहिए, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

By आजाद खान | Updated: August 12, 2023 11:55 IST

जानकारों की अगर माने तो चाय बड़ों के लिए ठीक पेय हो सकती है लेकिन इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि वे इससे बच्चों को दूर रखने की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देचाय के कारण एक 18 महीने की बच्चे की जान चली गई है। ऐसे में बच्चों के चाय पीने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। जानकार 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को चाय देने पर क्या कहते हैं, आइए जान लेते है।

Tea Side Effects On Kid's: हाल में मध्य प्रदेश से एक खबर सामने आई थी कि यहां पर एक बच्चे के चाय पीने के कारण उसकी मौत हो गई है। आमतौर पर भारत में चाय को एक एनर्जी देने वाला पेय माना जाता है और लोग बहुत ही चाव से इसे पीते भी है। लेकिन चाय के कारण 18 महीने के बच्चे की मौत ने सबको हैरानी में डाल दिया है। 

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे है कि क्या चाय बच्चों के लिए सुरक्षित है और क्या छोटे बच्चे जैसे 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को चाय दिया जा सकता है। आइए जानते है कि एक्सपर्ट्स क्या कहते है इस बारे में और चाय के कारण छोटे बच्चों को क्या नुकसान होता है, आइए एक एक करके जान लेते है। 

जानकारों का क्या कहना है

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे बच्चे जैसे 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को चाय नहीं देना चाहिए। उनके मुताबिक, इससे उनके हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और कुछ केस में उनकी मौत भी हो जाती है जैसे मध्य प्रदेश वाले केस में बच्चे की जान चली गई है। वे कहते है कि चाय में पाया जाने कैफिन को एक उत्तेजक पदार्थ के रूप में जाना जाता है जिससे बच्चों पर उल्टा असर पड़ सकता है। 

इससे बच्चों में नींद आने में दिक्कत हो सकती है साथ ही शरीर में घबराहट, बेचैनी, यूरिन प्रोडक्शन में इजाफा और शरीर में सोडियन के साथ साथ पोटेशियम की मात्रा भी अधिक हो सकती है जो बच्चों के सेहत के लिए हानिकारक है। 

इस उम्र वाले बच्चों को नहीं देना चाहिए

कैफिन केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। कभी-कभी छोटे बच्चे दूध पीना नहीं चाहते है इसलिए बच्चों की मां उन्हें चाय में दूध मिलाकर दे देती हैं जिसे जानकार गलत बताते है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि बच्चों को कैफिन से जितना दूर रखा जाए उससे उन्हें फायदा ही मिलेगा। यही कारण है कि 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को चाय न पीने की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)    

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना