लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वॉलिफायर 2022: भारत का दमदार प्रदर्शन, एशियाई चैंपियन कतर को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: September 11, 2019 09:18 IST

World Cup 2022 Qualifiers: सुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप 2022 क्वॉलिफायर में एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने वर्ल्ड कप 2022 क्वॉलिफायर में कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोकासुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय टीम के लिए गोलकीपर गुरप्रीत संधू बने स्टार

दोहा, 11 सितंबर: पहले मैच में ओमान के हाथों दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए एशियाई कप विजेता कतर को फीफा विश्व कप के यहां मंगलवार को हुए वर्ल्ड कप 2022 क्वॉलिफायर मैच में ड्रॉ पर रोक दिया।

बुखार से पीड़ित अपने तिलिस्मी कप्तान सुनील छेत्री के बिना मैदान में उतरे भारतीय फुटबॉलरों ने जनवरी में एशियाई कप जीतने वाले कतर को कोई गोल नहीं करने दिया। पूरे मैच में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू सितारा बनकर चमके और ग्रुप ई के मुकाबले में उन्होंने कतर को गोल नहीं करने दिया। ताजा फीफा रैंकिंग में 103 नंबर पर काबिज भारत ने विश्व में 62वें नंबर की टीम कतर को उसके ही मैदान में ड्रॉ पर रोक दिया।

इसमें कोई शक नहीं कि हालिया कुछ समय में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हैं। इससे पहले गुवाहाटी में पांच सितंबर को भारत को ओमान ने एक के मुकाबले दो गोल से हराया था। कतर के साथ मुकाबले के बाद अब भारत को एक अंक मिला है जबकि कतर के पास चार अंक हैं क्योंकि उसने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6-0 से धूल चटाई थी।

दोनों टीमों के बीच पिछला आधिकारिक मैच सितंबर 2007 में विश्व कप क्वॉलिफायर में खेला गया जिसमें कतर ने भारत को 6-0 से हराया था। 

टॅग्स :फुटबॉलसुनील छेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका