लाइव न्यूज़ :

पहले गोल के बाद जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी प्रशंसकों की तरफ दौड़ पड़े थे सुनील छेत्री

By भाषा | Updated: June 4, 2018 11:23 IST

सुनील छेत्री ने अपने पहले मैच को याद करते हुए कहा कि वह गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी प्रशंसकों की तरफ दौड़ पड़े थे।

Open in App

मुंबई, चार जून। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को याद करते हुए कहा कि वह गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए अतिउत्साह में पाकिस्तानी प्रशंसकों की तरफ दौड़ पड़े थे। छेत्री मुंबई चल रहे चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप मैच में कीनिया के खिलाफ अपना 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

छेत्री ने कहा कि मुझे अभी भी भारत के लिए खेला गया अपना पहला मैच याद है। हम पाकिस्तान में थे। नबी-दा (सैयद रहीम नबी) और मैं टीम में नये खिलाड़ी थे। हमें लग रहा था कि मैदान में उतरने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन सुखी सर (सुखविंदर सिंह) ने हम दोनों को टीम में शामिल किया। मैंने गोल किया और अति उत्साहित होकर पाकिस्तानी दर्शकों की तरफ दौड़ पड़ा और जश्न मनाने लगा।

उन्होंने बताया कि मैच के बाद उनकी प्रतिक्रिया पर सब हंस रहे थे। छेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे क्योंकि यह अविश्वसनीय है। 

अपने 100वें मैच के लिए अभ्यास सत्र से पहले भारतीय कप्तान ने कहा कि मैंने देश के लिए खेलने का सपना देखा था, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलूंगा। यह अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा है जो मैंने सपने में भी नहीं सोचा था और मैं आपको यह नहीं बता सकता हूं कि इससे मैं कितना खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने देश के इतिहास में ऐसा करने वाला सिर्फ दूसरा खिलाड़ी हूं, यह अविश्वसनीय है।

छेत्री ने कहा कि मां से बात करने के बाद उन्हें इसका महत्व समझ आया। उन्होंने कहा कि मैं इस उपलब्धि के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। बस मैच की तैयारी पर ध्यान दे रहा हूं। इसके बारे में काफी कुछ पढ़ रहा हूं, काफी संदेश मिल रहे हैं, मैंने मां से बात की तो वह भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा कि टीम रैंकिंग में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं। छेत्री ने कहा कि हमारी ख्वाहिश रैंकिंग में आगे बढ़ने की हैं। हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत हैं। मैं रैंकिंग को गंभीरता से नहीं लेता। हमारा प्रयास अच्छा खेलकर जीत हासिल करना होता हैं। रैंकिंग में 100 के अंदर आना मुश्किल था और वहां बने रहना और भी ज्यादा मुश्किल है।

टॅग्स :सुनील छेत्रीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका