लाइव न्यूज़ :

उसेन बोल्ट फुटबॉल में डेब्यू को तैयार, इस टीम के लिए खेलेंगे पहला मैच

By भाषा | Updated: August 30, 2018 13:04 IST

Usain Bolt: जमैका के स्टार धावक रहे उसेन बोल्ट ऑस्ट्रेलिया के क्लब के साथ प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं

Open in App

सिडनी, 30 अगस्त: उसेन बोल्ट शुक्रवार को प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में पदार्पण करेंगे लेकिन इस फर्राटा धावक ने स्वीकार किया कि वह अपनी फिटनेस के कारण थोड़ा बैचेन हैं। जमैका के इस दिग्गज फर्राटा धावक को ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल कोस्ट मारिनर्स की तरफ से एक एमेच्योर टीम के खिलाफ दस से 15 मिनट तक मैदान पर उतारे जाने की संभावना है। 

बोल्ट फुटबॉल खेलने के लिये अनुबंध हासिल करने और पेशेवर फुटबॉलर बनने की कोशिशों में लगे हैं। इस मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और इसको देखने के लिए सेंट्रल कोस्ट स्टेडियम में दस हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। 

सत्र के पूर्व में इस तरह के मैचों को देखने के लिए वैसे बमुश्किल ही दर्शक पहुंचते हैं। स्वाभाविक है कि सभी की निगाहें आठ बार के ओलंपिक चैंपियन पर टिकी रहेंगी। 

बाएं छोर से खेलने को तवज्जो देने वाले बोल्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मुझे लगता है कि यह थोड़ा अजीब होगा लेकिन बहुत अजीब नहीं।' उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर थोड़ी घबराहट होगी। यह चैरिटी मैच नहीं है। मैं इसमें अपना करियर बनाना चाहता हूं। मुझे पता है कि कुछ गलतियां होंगी लेकिन मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद है।' 

टॅग्स :उसेन बोल्टफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका