लाइव न्यूज़ :

इस स्टार गोलकीपर को नहीं मिली 2019 एशियन कप क्वॉलिफायर्स की भारतीय टीम में जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 10, 2018 16:05 IST

Subrata Paul: सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले गोलकीपर को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

Open in App

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले गोलकीपर सुब्रत पॉल को 2019 में होने वाले एएफसी एशियन कप क्वॉलिफाइंग की भारत की संभावित-32 की टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत अगले साल एशियन कप क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट का ये मैच 27 मार्च 2018 को किर्गीस्तान के खिलाफ खेलेगा। 

भारत की कई नेहरू कप जीत और 2009 के एएफसी चैलेंज कप जीत के हीरो रहे 31 वर्षीय पॉल को कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन द्वारा तैयार की गई लिस्ट में जगह नहीं मिली है। हैरानी की बात ये है कि सुब्रत पॉल ने भारत को 27 साल के लंबे इंतजार के बाद एशियन कप के लिए क्वॉलिफाई कराने में अहम योगदान दिया था।

कप्तान सुनील छेत्री को भी भारत के पिछले मैच के दौरान दो बार यलो कार्ड दिखाए जाने की वजह से नहीं चुना गया है।  छेत्री ने किर्गीस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट के पहले चरण के मैच में भारत को 1-0 की जीत दिलाई थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम कैसे 115वीं रैंकिंग वाली किर्गीस्तान की टीम से दूसरे चरण में कैसे निपटती है।

इस टीम में युवा खिलाड़ी हितेश शर्मा के साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों बलवंत सिंह और जेजे लालपेखलुआ को भी शामिल किया गया है।

भारतीय फुटबॉल टीम के संभावित-32 खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार हैः

डिफेंडर्स: प्रीतम कोटाल, नीशू कुमार, लालरुआथारा, ऐनस एडाथोडिका, संदेश झिंगन, सलाम रंजन सिंह, सार्थक गोलुई, जेरी लालरिनजुआला, नारायण दास, शुभाशीष बोस।

मिडफील्डर्स: जैकीचांद सिंह, उदांता सिंह, सितायासेन सिंह, धनापाल गणेश, अनिरुद्ध थापा, जरमनप्रीत सिंह, राउलिन बोर्गस, मो. रफीक, केविन लोबो, बिकास जयरू, हलिचरण नरजरी।

फॉरवर्ड्स: हितेश शर्मा, बलवंत सिंह, जेजे लालपेखलुआ, सेमिनलेन डाउंगेल, एलेन डियोरी, मनवीर सिंह, सुमीत पासी।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका