लाइव न्यूज़ :

स्टीफन कॉन्सटेन्टाइन बनेंगे भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले फुटबॉल कोच, करार बढ़ाया

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2018 20:59 IST

स्टीफन जब कोच बने तब भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 173वें पायदान पर थी।

Open in App

इंग्लैंड के स्टीफन कॉन्सटेन्टाइन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच बने रहेंगे। स्टीफन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के करार बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम के फुटबॉल कोच को लेकर भी तमाम अटकलों का बाजार थम गया है।

स्टीफन ने हालांकि यह साफ नहीं किया कि नए करार के साथ उनका वेतन भी बढ़ाया गया है या नहीं। बहरहाल, इस नए करार के साथ स्टीफन भारतीय फुटबॉल टीम के सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले कोच हो जाएंगे। 

बता दें कि स्टीफन की कोचिंग में ही भारतीय टीम ने पिछले अक्टूबर में मकाउ को 4-1 से हराकर 2019 के एएफसी एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया। उस जीत के साथ भारत ने लगातार मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड 12 तक पहुंचा दिया। इसके बाद म्यांमार के साथ 2-2 से ड्रा खेलने के बाद भारत ने 13 मैचों तक अविजित रहने का रिकॉर्ड कायम कर लिया।

गौरतलब है कि स्टीफन जब कोच बने तब भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 173वें पायदान पर थी। इसके बाद भारत ने पिछले 21 सालों में पहली बार टॉप-100 में पहुंचने का सपना भी साकार किया। इससे पहले इंग्लैंड के ही बॉब हटन (2006-11) ने भी छह सालों तक भारतीय फुटबॉल टीम का कोच पद संभाला था।

टॅग्स :फुटबॉलएआईएफएफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका