लाइव न्यूज़ :

ट्रैक छोड़ चुके उसैन बोल्ट अब इस खेल में दिखाएंगे अपना कमाल!

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2018 16:50 IST

बोल्ट के मुताबिक वह आम तौर पर नर्वस नहीं होते लेकिन इस बार जरूर थोड़े नर्वस हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये खुलासा किया।

Open in App

दिग्गज धावक और ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीत चुके उसैन बोल्ट अब बहुत जल्द फुटबॉल के मैदान पर अपने तेज-तर्रार पैर का कमाल दिखाते नजर आएंगे। बोल्ट ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह पेशेवर फुटबॉलर बनने का सपना पूरा होगा। यही नहीं, इसके लिए उन्होंने कोशिशें शुरू कर दी हैं और जर्मन क्लब बोरुसिया डोर्टमंड के लिए ट्रायल भी देंगे।

बोल्ट ने साथ ही कहा कि मैनचेस्टर युनाइटेड उनकी प्रिय टीम है और मौका मिला वह इसी क्लब के साथ जुड़ना चाहेंगे। बोल्ट ने रविवार को 'द संडे एक्सप्रेस' से एक इंटरव्यू में कहा, 'मार्च में मैं डोर्टमंड के साथ एक ट्रायल दूंगा और उसके बाद ये फैसला होगा मैं अपने करियर के साथ आगे क्या करने जा रहा हूं। अगर उन्होंने कहा कि मैं अच्छा हूं और थोड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है तो मैं यह करूंगा।'

बोल्ट के मुताबिक वह आम तौर पर नर्वस नहीं होते लेकिन इस बार जरूर थोड़े नर्वस हैं। बोल्ट ने कहा, 'यह थोड़ा अलग है, ये फुटबॉल है। मुझे खुद को इसके अनुकूल बनाने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन कुछ दिन खेलने के बाद सब ठीक हो जाएगा।'

बकौल बोल्ट, 'मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए अनुबंधित होना मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है। अगर डोर्टमंड ने कहा कि मैं अच्छा हूं तो मैं अभ्यास पर खूब मेहनत करूंगा।'

टॅग्स :उसेन बोल्टफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका