लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल क्लब मोहन बागान पर लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना, 4 पूर्व खिलाड़ियों को वेतन नहीं देने का आरोप

By भाषा | Updated: February 16, 2020 18:26 IST

मोहन बागान के पूर्व कोच खालिद जमील को भी भुगतान नहीं किया गया है लेकिन क्लब ने एक महीने के अंदर उन्हें बची राशि देने का आश्वासन दिया है जो आठ लाख 20 हजार है। 

Open in App
ठळक मुद्दे समिति ने क्लब को खिलाड़ियों का वेतन देने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने रविवार को आई लीग के शीर्ष क्लब मोहन बागान पर चार पूर्व खिलाड़ियों का वेतन नहीं देने के लिये तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही समिति ने क्लब को खिलाड़ियों का वेतन देने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है।

एआईएफएफ के आदेश के अनुसार, ‘‘ऊषानाथ बनर्जी की अध्यक्षता में अनुशासनात्मक समिति ने मोहन बागान को चार खिलाड़ियों को 30 दिन के अंदर भुगतान करने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का समय दिया है और ऐसा नहीं करने पर आगामी लगातार दो विंडो में उन्हें ‘ट्रांसफर प्रतिबंध’ का सामना करना पड़ेगा। ’’

मोहन बागान को केरला ब्लास्टर्स के मिडफील्डर के राजू गायकवाड़ (11 लाख रूपये), डेरेन कालडेरा (आठ लाख 70 हजार रूपये) के अलावा ईस्ट बंगाल के अभिषेक अम्बेकर (पांच लाख 60 हजार रूपये) तथा पूर्व गोलकीपर रिकार्डो कार्डोज (सात लाख 60 हजार रूपये) को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। मोहन बागान के पूर्व कोच खालिद जमील को भी भुगतान नहीं किया गया है लेकिन क्लब ने एक महीने के अंदर उन्हें बची राशि देने का आश्वासन दिया है जो आठ लाख 20 हजार है। 

टॅग्स :मोहन बागानफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका