लाइव न्यूज़ :

लियोनल मेसी ने बार्सिलोना से कहा, 'क्लब छोड़ना चाहता हूं'

By भाषा | Updated: August 26, 2020 11:55 IST

Lionel Messi: लगभग दो दशक तक जुड़े रहने के बाद महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को छोड़ने की इच्छा जताई है, हालांकि ये मामला कानूनी दांवपेंच में फंस सकता है

Open in App
ठळक मुद्देलियोनेल मेसी ने बार्सिलोना को बता दिया है कि वह इस क्लब को छोड़ना चाहते हैंबार्सिलोना ने कहा है कि मेसी को अपनी मर्जी से क्लब को नहीं छोड़ने देगा

बार्सिलोना (स्पेन): दर्जनों खिताब, सैकड़ों गोल और अनगिनत रिकॉर्ड के बाद लियोनेल मेसी का बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के साथ शानदार करियर का अचानक अंत हो सकता है लेकिन इससे पहले इस पूरे मामले के कानूनी दांवपेंच में फंसने की भी संभावना है।

मेसी ने मंगलवार को बार्सिलोना से कहा कि वह क्लब को छोड़ना चाहते हैं जिससे वह लगभग दो दशक तक जुड़े रहे। वह इस सत्र में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाने और चैंपियन्स लीग में बायर्न म्यूनिख के हाथों करारी हार से नाखुश थे। बार्सिलोना ने एसोसिएटेड प्रेस से पुष्टि की कि मेसी ने क्लब को एक दस्तावेज भेजा है जिसमें उन्होंने क्लब छोड़ने की इच्छा जतायी है।

क्लब ने हालांकि संकेत दिये कि यह मामला अदालत तक पहुंच सकता है और कहा कि वह अर्जेंटीना के इस दिग्गज को अपनी मर्जी से क्लब छोड़ने की अनुमति नहीं देगा।

बार्सिलोना चाहता है कि मेसी करियर का समापन उसके साथ करें

बार्सिलोना ने मेसी से कहा है कि क्लब उन्हें अपने साथ जोड़े रखना चाहता है और उसकी इच्छा है कि वह क्लब में रहते हुए ही अपने करियर का अंत करें। मुख्य मसला मेसी के अनुबंध से जुड़ा उपबंध है।

बार्सिलोना ने कहा कि मेसी ने जो दस्तावेज भेजे हैं उसमें एक उपबंध का जिक्र किया गया है जो उन्हें बिना किसी परेशानी के क्लब छोड़ने की अनुमति देता है। हालांकि क्लब ने कहा कि इस उपबंध की समयसीमा जून में समाप्त हो गयी थी और इसके लिये कानूनी सलाह लेनी होगी।

मेसी के अनुबंध में 700 मिलियन यूरो का उपबंध भी शामिल है। स्पेनिश सत्र आमतौर पर मई में समाप्त हो जाता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार वह आगे तक खिंच गया था।

मेसी ने इस सत्र में बार्सिलोना के कुछ फैसलों पर नाराजगी जतायी थी। उन्होंने क्लब के खेल निदेशक एरिक एबिडाल की आलोचना भी की थी जिन्होंने पिछले सप्ताह क्लब छोड़ दिया था। मेसी बायर्न के हाथों हार के बाद से ही चुप थे जिससे उनके भविष्य को लेकर कयास लगाये जाने लगे थे।

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका