लाइव न्यूज़ :

स्पेन में हुआ ऐसा तो लियोनेल मेसी हो जाएंगे बार्सिलोना से अलग!

By विनीत कुमार | Updated: January 6, 2018 18:12 IST

कैटालोनिया के लोगों ने पिछले साल अक्तूबर में जनमत संग्रह में स्पेन से आजादी के पक्ष में मतदान किया था।

Open in App

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने साफ किया है कि अगर भविष्य में कैटालोनिया स्पेन से अलग होता है और बार्सिलोना किसी शीर्ष यूरोपीय लीग में नहीं खेलता तो वह बिना किसी ट्रांसफर फीस से क्लब से अलग हो सकते हैं। बार्सिलोना के इस दिग्गज ने पिछले ही साल नवंबर में स्पेनिश क्लब के साथ अपना करार आगे बढ़ाया था। नए करार के अनुसार मेसी 2021 तक बार्सिलोना से जुड़े रहेंगे। 

दरअसल, अगर कैटालोनिया भविष्य में स्पेन से अलग होता है तो बार्सिलोना स्पेन के क्लब फुटबॉल लीग ला लीगा से बाहर हो जाएगा। बार्सिलोना क्लब की ओर हालांकि मेसी के बारे में आई ऐसी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

गौरतलब है कि कैटालोनिया के लोगों ने पिछले साल अक्तूबर में जनमत संग्रह में स्पेन से आजादी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद स्पेन के नागरिक और कई फुटबॉल अधिकारियों ने कहा था कि अगर कैटालोनिया प्रांत स्पेन से अलग हुआ तो वहां की टीमें स्पेनिश लीग में नहीं खेलेंगी।

बार्सिलोना ने 24 बार ला लीगा खिताब जीता है और मौजूदा सीजन में भी शीर्ष पर है।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका