लाइव न्यूज़ :

La Liga ने मदद के लिए किया 'म्यूजिक कॉन्सर्ट', जुटाई भारी रकम, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

By भाषा | Updated: April 1, 2020 21:53 IST

ला लीगा ने कहा कि इस संगीत कार्यक्रम को 100 से अधिक आनलाइन मंचो पर प्रसारित किया गया जिसे 182 देशों से पांच करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।

Open in App

स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग ला लिगा ने शनिवार को आनलाइन संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर एक मिलियन यूरो (लगभग 83 करोड़ रुपये) से ज्यादा की रकम इकट्ठा की जिसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए किया जाएगा।

लीग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस कोष का इस्तेमाल वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए वेंटिलेटर, सुरक्षात्मक सूट, दस्ताने और मास्क को खरीदने के लिए किया जाएगा। स्पेन में इस महामारी की चपेट में आकर से नौ हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ला लीगा ने कहा कि इस संगीत कार्यक्रम को 100 से अधिक ऑनलाइन मंचो पर प्रसारित किया गया जिसे 182 देशों से पांच करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इससे कुल 1,003,532 यूरो (लगभग 8,38,13,798 रुपये) का दान प्राप्त हुआ जिसका इस्तेमाल 1,115 वेंटिलेटर, 1,435,000 मास्क, 12,595 सुरक्षात्मक सूट और 500,000 दस्ताने खरीदने में किया जाएगा।

इस संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सर्जियो रामोस, गेरार्ड पीक और रफेल नडाल भी शामिल थे। इसमें अलेजांद्रो सान्झ, जुनेस, लुइस फोंसी, मोरात और मैनुअल फ्रैंस्को जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रदर्शन किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका