लाइव न्यूज़ :

किंग्स कप: चोटिल जेजे लालपेखलुआ को नहीं मिला मौका, नए कोच स्टिमाक ने की 37 संभावितों की घोषणा

By भाषा | Updated: May 16, 2019 13:37 IST

King’s Cup 2019: थाईलैंड में 5-6 जून को खेले जाने वाले किंग्स कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच जेजे स्टिमाक ने 37 संभावितों की घोषणा कर दी है

Open in App

नई दिल्ली, 16 मई: घायल स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ समेत पांच खिलाड़ियों को थाईलैंड में अगले महीने होने वाले किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये संभावित खिलाड़ियों की सूची से बाहर रखा गया है। भारत के नये मुख्य कोच इगोर स्टिमाक ने गुरुवार को अभ्यास शिविर के लिये 37 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

किंग्स कप थाईलैंड में पांच से छह जून तक खेला जायेगा जबकि शिविर 20 मई से दिल्ली में होगा। जेजे को घुटने में चोट लगी है और वह बुधवार को चेन्नइयिन एफसी के लिये एएफसी कप मैच भी नहीं खेल सके थे।मई के तीसरे सप्ताह में उनका ऑपरेशन होगा। जेजे के अलावा हालीचरण नरजारी को घुटने में, मंदार राव देसाई को हैमस्ट्रिंग,आशिक कुरुनियन और नरेंदर गहलोत को घुटने में चोट लगी है।

स्टिमाक के हवाले से एआईएफएफ ने बयान में कहा, 'मैं एएफसी एशियाई कप में भारत के लिये खेलने वाली टीम का सम्मान करता हूं। मैने हीरो आई लीग और आईएसएल मैच देखकर बाकी खिलाड़ियों का चयन किया है और उन्हें शिविर में बुलाया है।'

किंग्स कप के बाद जुलाई में इंटरकांटिनेंटल कप खेला जायेगा। किंग्स कप फीफा से मान्य अंतरराष्ट्रीय ए टूर्नामेंट है जिसे 1968 के बाद से थाईलैंड एफए आयोजित कर रहा है। भारत इससे पहले 1977 में इसमें खेला था  थाईलैंड के अलावा वियतनाम भी इसमें खेलेगा।

संभावितों की सूची: गोलकीपर  गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह।

डिफेंडर: प्रीतम कोताल, निशु कुमार, राहुल भेके, सलाम रंजन सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, अनवर अली, शुभाशीष बोस, नारायण दास।

मिडफील्डर: उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, ब्रेंडन फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, रेनियर फर्नांडिस, बिक्रमजीत सिंह, धनपाल गणेश, प्रणय हलधर, रोलिन बोर्गेस, जर्मनप्रीत सिंह, विनित राय, सहल अब्दुल, अमरजीत सिंह, रीडीम तलांग, लालरिंजुआला छांगटे, नंदा कुमार, कोमल थताल, माइकल सूसइराज।

फॉरवर्ड: बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, जाबी जस्टिन, सुमीत पास्सी, फारुख चौधरी, मनवीर सिंह।

 

टॅग्स :इगोर स्टिमाकएआईएफएफफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका