लाइव न्यूज़ :

आईएसएल: जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा मुंबई

By भाषा | Updated: October 2, 2018 11:14 IST

मुंबई सिटी एफसी आईएसएल के पांचवें सीजन के अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी।

Open in App

मुंबई, दो अक्टूबर। मुंबई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने पहले मैच में मंगलवार को के ‘मुंबई फुटबॉल एरेना’ में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी।

मुंबई सिटी के खेल में पुर्तगाल का प्रभाव है। कोच जोर्ज कोस्टा पुर्तगाल के हैं और उनकी टीम में भी अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जो पुर्तगाल में फुटबाल खेल चुके हैं। राफेल बास्टोस, आर्नल्ड इसोको, माउडोउ साउगोउ और पाउल माचाडो या तो कोस्टा के मार्गदर्शन में खेले हैं या पुर्तगाल के क्लबों में इन सभी ने समय बिताया है। 

जमशेदपुर की बात की जाए तो उसके खेल में स्पेनिश प्रभाव देखने को मिल सकता है। जमशेदपुर ने स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व मैनेजर सीजर फर्नांडो को अपना कोच नियुक्त किया है जो अपनी स्पेनिश खेल प्रणाली पर ही टिके रहना पसंद करेंगे। उनके पास टिम काहिल और मेमो को छोड़कर स्पेन के पांच खिलाड़ी हैं। 

ऐसे में दोनों क्लबों के मैच में पुर्तगाल और स्पेन की प्रतिद्वंद्विता दिख सकती है। कोस्टा जमशेदपुर के खिलाफ रक्षात्मक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। 

कोस्टा ने कहा, ‘‘मैं पुर्तगाल जैसी फुटबाल खेलना चाहता हूं। आपको देखना होता है कि आपके पास क्या है। खेलने के मेरे अपने तरीके हैं। मेरे पास मेरे खिलाड़ी हैं जिनका मैं काफी सम्मान करता हूं। मैं उस तरह से खेलना चाहता हूं कि इन खिलाड़ियों में से इनका सर्वश्रेष्ठ निकाल सकूं।’’ 

आइसलैंडर्स के नाम से पहचानी जाने वाली मुंबई सिटी एफसी के लिए गोलकीपिंग की जिम्मेदारी अमरिंदर सिंह पर होगी। वहीं लुसियन गोलान डिफेंस की बागडोर संभालेंगे। पिछले सत्र में जमशेदपुर के लिए खेलने वाले सौविक चक्रवर्ती और शुभाशीष बोस फुल बैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पाउल माचाडो और सेहनाज सिंह मिडफील्ड में दिखाई दे सकते हैं और गोल करने की जिम्मेदारी राफेल बास्टोस के जिम्मे होगी। 

मुंबई की टीम को जमशेदपुर एफसी के डिफेंस से पार पाना होगा। पिछले सीजन में जमशेदपुर एफसी का डिफेंस लीग में सबसे शानदार था। 

स्टीव कोपेल की जगह जमशेदपुर के कोच बने फर्नांडो ने कहा, ‘‘मैं स्पेन से हूं और स्पेन में फुटबाल खेलने का अपना तरीका है। हम शॉर्ट पास पर ज्यादा ध्यान देते हैं। गेंद अपने पास ही रखते हैं, लेकिन हमारे लिए सबसे जरूरी चीज मैच जीतना है। मुझे उम्मीद है कि हम यह कर पाएंगे।’’ 

प्रतिबंध के कारण हालांकि जमशेदपुर को टिम कााहिल और गोलकीपर सुब्रत पॉल की सुविधाएं नहीं मिलेंगी। ऐसे में मानो आरक्वेज और सर्जियो सिडोंचा पर जमशेदपुर की टीम काफी हद तक निर्भर रहेगी। डिफेंस का जिम्मा टिरी को पास होगा जबकि सुमित पस्सी के प्रदर्शन पर भी नजरें होगी।

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट प्लान का कर दिया ऐलान, 2026 वर्ल्ड कप होगा उनका आखिरी विश्वकप

विश्वजापान हवाई अड्डे पर जाली दस्तावेज़ों के आधार पर ‘पाकिस्तानी फ़ुटबॉल टीम’ गिरफ़्तार, अधिकारियों अवैध आव्रजन सिंडिकेट का भंडाफोड़

विश्वकामू की फुटबॉल और महान दोस्ती का साहित्यिक अंत

विश्वलिवरपूल में फुटबॉल फैन्स को कार ने कूचला, 50 से ज्यादा घायल; विक्ट्री परेड में पसरा मातम

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका