लाइव न्यूज़ :

आईएसएल 2018: बेंगलुरु ने चेन्नइयिन को हराकर जीत से किया आगाज

By भाषा | Updated: October 1, 2018 12:31 IST

बेंगलुरु एफसी ने आईएसएल के पांचवें सत्र के अपने पहले मुकाबले में चेन्नइयिन एफसी को 1-0 से हराकर अपने अभियान का जीत से आगाज किया। 

Open in App

बेंगलुरु, 1 अक्टूबर। बेंगलुरु एफसी ने मीकू के गोल की मदद से रविवार को यहां खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा विजेता चेन्नइयिन एफसी को 1-0 से हराकर अपने अभियान का जीत से आगाज किया। 

खेल की शुरुआत से ही आक्रामक नजर आ रही चेन्नइयिन एफसी टीम ने अपना पूरा ध्यान छेत्री जैसे स्टार को घेरे रखने में लगाया और पहले हाफ की शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया लेकिन इसी बीच मीकू ने मौका पाकर 41वें मिनट में जिस्को हर्नांदेज की मदद से गोल कर दिया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

चेन्नइयिन एफसी ने बीते साल कांतिरावा स्टेडियम में ही खेले गए चौथे सत्र के फाइनल मैच में बेंगलुरु एफसी को 3-2 से हराया था और अब बेंगलुरु ने अपने 20 हजार प्रशंसकों की मौजूदगी में उसका हिसाब बराबर कर दिया। 

गोलपोस्ट पर पहला शॉट बेंगलुरु ने तीसरे मिनट में लिया लेकिन इसके बाद चेन्नइयिन एफसी ने बढ़त हासिल करने के दो शानदार मौके गंवाए। दोनों ही मौकों पर भारत के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ चूक गए। पहले हाफ के अधिकतर समय गेंद पर चेन्नइयिन एफसी का कब्जा रहा लेकिन इसके बाद बेंगलुरु ने लय पकड़ी और 41वें मिनट में गोल करते हुए बढ़त हासिल कर ली।

बेंगलुरु के लिए मैच और सत्र का पहला गोल मीकू नाम से मशहूर निकोलस लाडिसलाओ फेडोर फ्लोरेस ने किया। वैसे चेन्नइयिन एफसी ने 19वें और 32वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका गंवाया। दोनों ही मौकों के केंद्र में उसके स्टार स्ट्राइकर जेजे थे। 

जेजे के पास 32वें मिनट में एक बार फिर गोल करने का मौका था। राहुल भेखे ने गेंद को अपने साथी को देने का प्रयास किया लेकिन जेजे ने तेजी से हस्तक्षेप करते हुए गेंद अपने कब्जे में ले ली। अब उनके सामने गोलकीपर गुरप्रीत संधू थे, जिन्हें बस छकाना था लेकिन वह नाकाम रहे।

दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमो के बीच गेंद पर नियंत्रण के लिए संघर्ष जारी रहा। सुनील छेत्री 72वें मिनट में गोल करने के काफी करीब थे लेकिन उनके बीच काल्डेरान दीवार की तरह खड़े हो गए। बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण पाकर छेत्री ने उन्हें छकाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका