लाइव न्यूज़ :

आईएसएल-4 : सेमीफाइनल के पहले चरण में आमने-सामने होंगे बेंगलुरु और पुणे

By IANS | Updated: March 7, 2018 12:44 IST

दोनों टीमों का लक्ष्य फाइनल में स्थान बनाना है। दोनों पहली बार सेमीफाइनल खेल रही हैं।

Open in App

पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर मेजबान एफसी पुणे सिटी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के दो चरणों वाले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले चरण में बुधवार को लीग स्तर पर टॉप पर रहे बेंगलुरु एफसी से भिड़ेगा। दोनों टीमों का लक्ष्य फाइनल में स्थान बनाना है। दोनों पहली बार सेमीफाइनल खेल रही हैं।

बेंगलुरु ने इसी साल आईएसएल में डेब्यू किया है और पुणे की टीम चार साल में पहली बार प्लेऑफ की बाधा पार करने में सफल रही है। ऐसे में दोनों टीमें यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर दूसरे चरण के लिए आत्मविश्वास से बेंगलुरु लौटना चाहेंगी। दूसरे चरण का मुकाबला श्री कांतिरावा स्टेडियम में 10 मार्च को होगा।

पिछले मैच में नहीं खेल पाने के बाद पुणे की डायनामिक जोड़ी-मार्सेलो लीते परेरा और एमिलियानो एल्फारो इस बड़े मुकाबले के लिए टीम में लौट आए हैं। इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन की यह तीसरी भिड़ंत होगी। अंतिम बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब बेंगलुरु ने पुणे को 3-1 से हराया था।

पुणे ने इस सीजन में आक्रामक फुटबाल खेला है लेकिन उसकी रक्षापंक्ति पर हमेशा सवाल खड़े किए गए हैं। यही बात बेंगलुरु के दिमाग में होगी और वह उसकी इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। मूसा यह भी मानते हैं कि प्लेऑफ में घर से बाहर पहला मैच खेलने में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है क्योंकि बेंगलुरु का घर से बाहर का रिकार्ड काफी अच्छा है।

इसके बाद दोनों टीमें 11 मार्च को बेंगलुरु में दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका