लाइव न्यूज़ :

Intercontinental Cup: भारत फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर, सीरिया के खिलाफ जीत से करना चाहेगा अभियान का अंत

By भाषा | Updated: July 16, 2019 05:48 IST

ताजिकिस्तान के दो जीत से छह अंक हैं जबकि सीरिया और उत्तर कोरिया के तीन-तीन अंक हैं। मौजूदा चैंपियन भारत के लिये फाइनल में पहुंचना असंभव लग रहा है।

Open in App

फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी भारतीय टीम इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सीरिया के खिलाफ मंगलवार को अपने अंतिम लीग चरण में जीत के साथ अभियान का अंत करना चाहेगी। भारतीय टीम को ताजिकिस्तान (2-4) और उत्तर कोरिया (2-4) से हार का सामना करना पड़ा। उसने अब तक खाता नहीं खोला है और वह सबसे निचले स्थान पर है।

ताजिकिस्तान के दो जीत से छह अंक हैं जबकि सीरिया और उत्तर कोरिया के तीन-तीन अंक हैं। मौजूदा चैंपियन भारत के लिये फाइनल में पहुंचना असंभव लग रहा है। अगर उत्तर कोरिया की टीम ताजिकिस्तान से हार जाती है तो फिर ऐसी स्थिति में भारतीय टीम को सीरिया को छह गोल के अंतर से हराना होगा जो कि असंभव लगता है।

चार देशों के इस टूर्नामेंट में चोटी पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। अगर दो या अधिक टीमों के समान अंक हैं तो फिर गोल अंतर से फैसला किया जाएगा। भारत का गोल अंतर अभी ऋणात्मक पांच है जबकि उत्तर कोरिया का शून्य और सीरिया का धनात्मक एक है। क्रोएशिया के रहने वाले इगोर स्टिमक के कोच रहते हुए भारत ने अब तक जो चार मैच खेले हैं उनमें शुरुआती एकादश में काफी बदलाव किये गये। स्टिमक सीरिया के खिलाफ भी यह प्रयोग जारी रख सकते हैं।

टॅग्स :इंडियासीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका