लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल टीम के साथ कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन का बढ़ा करार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 15:28 IST

भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने टीम के साथ करार के विस्तार को स्वीकार कर लिया है।

Open in App

भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने टीम के साथ करार के विस्तार को स्वीकार कर लिया है। कांस्टेनटाइन का करार अगले साल होने वाले एएफसी एशिया कप के बाद भी जारी रहेगा। 

कोच कांस्टेनटाइन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के साथ दूसरी बार करार में विस्तार को स्वीकार कर मैं एक बार फिर लंबे समय के लिए टीम से जुड़ गया हूं। मैं भारतीय इतिहास में फुटबॉल टीम के कोच पद पर लंबे समय तक बने रहने वाला विदेशी कोच बन गया हूं। सात साल (2002-2005, 2015-2019) तक मैं कोच पद पर रहूंगा।

कांस्टेनटाइन ने कहा कि मुझे निश्चित तौर पर इस पर गर्व है। यह समय काफी खास रहा है, क्योंकि हमने एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है और एसएएफएफ टूर्नामेंट जीता और भारतीय टीम को उसके इतिहास में सबसे उच्च रैंकिंग पर लेकर गए। 96वीं रैंकिंग हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं एआईएफएफ, अपने स्टॉफ और निश्चित तौर पर अपने खिलाड़ियों के समर्थन के बगैर ऐसा नहीं कर पाता।

एआईएफएफ और कांस्टेनटाइन के बीच उनके वेतन को लेकर काफी बहस चल रही थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मुद्दा सुलझ गया है। टीम के साथ उनका पुराना करार मार्च, 2018 में समाप्त होगा। भारतीय टीम अगले साल होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगी।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका