लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच पद की रेस में सबसे आगे इगोर स्टिमाक, इंटरव्यू गुरुवार को

By भाषा | Updated: May 9, 2019 09:11 IST

Igor Stimac: क्रोएशिया के इगोर स्टिमाक भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का अगला कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, एआईएफएफ गुरुवार को लेगा उम्मीदवारों के इंटरव्यू

Open in App

नई दिल्ली, 09 मई: क्रोएशिया के इगोर स्टिमाक भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के अगले कोच की दौड़ में सबसे आगे हैं जिसके लिये अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) गुरुवार को यहां उम्मीद्वारों का साक्षात्कार लेगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम थापा की अगुवाई वाली एआईएफएफ तकनीकी समिति यहां फुटबॉल हाउस में उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लेगी।

तकनीकी समिति ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के लिये कई दावेदारों में से चार उम्मीद्वारों को साक्षात्कार के लिये चुना है। इनमें दक्षिण कोरिया की तरफ से दो बार विश्व कप में खेल चुके ली मिंग सुंग और बेंगलुरु एफसी को सफलताएं दिलाने वाले अल्बर्ट रोका भी शामिल हैं।

ली मिंग सुंग और रोका के अलावा क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रीय कोच इगोर स्टिमाक और स्वीडन के पूर्व कोच हाकेन एरिक्सन भी दौड़ में शामिल हैं। थापा ने कहा कि उम्मीद्वारों के साक्षात्कार के बाद तकनीकी समिति चयनित उम्मीद्वार का नाम एआईएफएफ कार्यकारी समिति के पास भेजेगी।

उन्होंने कहा, 'स्काइप पर इंटरव्यू लिये जाएंगे और उसके बाद सबसे उपयुक्त व्यक्ति का नाम महासंघ की कार्यकारी समिति के पास भेजा जाएगा जो इस पर अंतिम फैसला करेगी।' स्टीफन कांन्सटेनटाइन के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ है। उन्होंने भारत के इस साल के शुरू में एशिया कप में लचर प्रदर्शन के बाद अपना पद छोड़ दिया था। 

टॅग्स :एआईएफएफफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका