लाइव न्यूज़ :

भारत ने बांग्लादेश को 4-0 से रौंदा, लगातार पांचवीं बार सैफ महिला फुटबॉल के फाइनल में

By भाषा | Updated: March 21, 2019 07:36 IST

SAFF Women's football final: भारत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं बार बनाई सैफ महिला फुटबॉल के फाइनल में जगह, बांग्लादेश को दी 4-0 से मात

Open in App

विराटनगर (नेपाल), 21 मार्च: चार बार की गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां बांग्लादेश पर 4-0 की शानदार जीत से सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। पहले दो मैचों में 11 गोल दागने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में भी 4 गोल दागे।

डालिमा छिब्बर ने 18वें मिनट में भारत के लिये गोल की शुरूआत की जिसके बाद इंदुमति काथीरेसन (23वें और 37वें मिनट) ने दो गोल दागे। मनीषा ने इंजुरी समय में गोल किया जिससे गत चैंपियन ने टूर्नामेंट के तीन मैचों में 15 गोल कर लिये हैं।

बांग्लादेश ने इसके बाद वापसी की कोशिश करते हुए एक मैदानी शॉट गोल की तरफ लगाया, लेकिन आत्मविश्वास से भरी भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान ने इसे गोल तक नहीं पहुंचने दिया। 

अब भारतीय टीम शुक्रवार को होने वाले फाइनल में मेजबान नेपाल से भिड़ेगी। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका