लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास ने संन्यास की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 4, 2020 20:07 IST

इस 39 साल के खिलाड़ी का करार पुर्तगाल के क्लब पोर्टो से था लेकिन पिछले साल मई में हृदयाघात आने के बाद उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला था...

Open in App

स्पेन और रीयाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास अपना आखिरी मैच खेलने के लगभग एक साल बार आधिकारिक तौर पर मंगलवार को संन्यास की घोषणा कर दी।

कैसिलास ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘महत्वपूर्ण बात यह है कि आप किस रास्ते पर जाते हैं और कौन आपके साथ है, इस पर नहीं कि आप किस गंतव्य पर पहुंचते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत के साथ, आप हमेशा वहां पहुंच सकते है जहां आप चाहते हैं। मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि मैं जिस मार्ग और गंतव्य का सपना देखता था वहां पहुंच सका हूं।’’

पोर्टो के साथ उनका अनुबंध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब टीम ने बेनफिका को हराकर पुर्तगाली कप जीता। वह इस मैच में नहीं खेले थे लेकिन उन्होंने अपने साथियों के साथ जश्न मनाया और ट्रॉफी भी उठाई।

कैसिलास ने स्पेन को एक विश्व कप खिताब दिलाने और दो बार यूरोपीय चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई वह महज नौ साल की उम्र में रीयाल मैड्रिड क्लब से जुड़े थे। उन्होंने क्लब के लिए 16 सत्र में 725 मैच खेले और 19 खिताब जीते। स्पेन के लिए उन्होंने 167 मैच खेले और अंडर-20 विश्व कप का खिताब जीता।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका