लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट में इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब चेल्सी के रुख पर बॉस फ्रैंक लैम्पार्ड को है गर्व

By भाषा | Updated: April 14, 2020 11:26 IST

Frank Lampard: इंग्लिश प्रीमियर लीग के फुटबॉल क्लब चेल्सी के प्रबंधक फ्रैंक लैम्पार्ड का मानना है कि उनकी टीम जिस अंदाज में कोरोना वायरस के संकट से निपटी है, उस पर उन्हें वाकई गर्व है

Open in App
ठळक मुद्देजिस तरह से चेल्सी ने इस मुद्दे को संभाला है, उससे मुझे क्लब का प्रबंधक होने पर बहुत गर्व है: लैम्पार्डचेल्सी ने स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम के होटल को स्वास्थ्य कार्मियों के इस्तेमाल के लिए देने की पेशकश की थी

लंदन: इंग्लैंड के घरेलू फुटबॉल क्लब चेल्सी के प्रबंधक फ्रैंक लैम्पार्ड का मानना ​​है कि कोरोना वायरस संकट से उनकी टीम ने जिस तरह से निपटा है , उस पर उन्हें गर्व है। लंदन की इस टीम ने पिछले महीने प्रीमियर लीग के मैचों के स्थगित होने के बाद स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम के होटल को स्वास्थ्य कार्मियों के इस्तेमाल के लिए देने की पेशकश की थी।

टीम ने इसके साथ ही अभियान चलाकर दान करने के लिए धनराशि इकट्ठा की। प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने गैर-खेल कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए ब्रिटिश सरकार की फर्लो योजना का उपयोग किया जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई। चेल्सी ने इसके उलट सार्वजनिक धन का उपयोग टीम के लिए नहीं करने का फैसला किया।

लैम्पार्ड ने स्काइ स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘जिस तरह से चेल्सी ने इस मुद्दे को संभाला है, उससे मुझे क्लब का प्रबंधक होने पर बहुत गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने तुरंत मदद करते हुए होटल देने का प्रस्ताव दिया। हमारी संस्था प्रशंसकों के साथ मिलकर बहुत काम कर रही है।’’ 

टॅग्स :इंग्लिश प्रीमियर लीगफुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका