लाइव न्यूज़ :

महान फुटबॉलर माराडोना ने ‘हैंड ऑफ गॉड’ से की दुनिया को कोरोना के कहर से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना

By भाषा | Updated: May 1, 2020 10:24 IST

Diego Maradona: 1986 वर्ल्ड कप में 'हैंड ऑफ गॉड' दागकर चर्चा में आए अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना हैंड ऑफ गॉड से दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना

Open in App
ठळक मुद्देआज हमारे साथ यह हुआ है और कई लोग कह रहे हैं कि यह ईश्वर का नया हाथ (हैंड ऑफ गॉड) है: माराडोनाअर्जेंटीना में कोरोना वायरस से 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 207 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

ब्यूनसआयर्स: अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलरडिएगो माराडोना ने ‘हैंड ऑफ गॉड’ से विश्व को कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की जिससे सभी लोग फिर से सामान्य जिंदगी जी सकें। विश्व कप विजेता माराडोना ने 1986 के विश्व कप की उस घटना का जिक्र किया जब उन्होंने हाथ की मदद से गोल किया था। बाद में उन्होंने इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ यानि ईश्वर का हाथ करार दिया था।

माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ किये गये विवादास्पद गोल का संदर्भ जोड़ते हुए कहा, ‘‘आज हमारे साथ यह हुआ है और कई लोग कह रहे हैं कि यह ईश्वर का नया हाथ (हैंड ऑफ गॉड) है। लेकिन आज मैं इस हाथ से यह महामारी समाप्त करने के लिये कह रहा हूं ताकि लोग फिर से स्वस्थ और खुशियों से भरी जिंदगी जी सकें।’’

माराडोना 1986 में मैक्सिको में खेले गये विश्व कप में अर्जेंटीना के कप्तान थे। उन्होंने क्वॉर्टर फाइनल में अर्जेंटीना की इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद कहा था, ‘‘यह ईश्वर का हाथ यानि ‘हैंड ऑफ गॉड’ था।’’ उनका यह कथन खेल जगत की सबसे चर्चित टिप्पणियों में शामिल है।

अर्जेंटीना में फुटबॉल का वर्तमान सत्र समाप्त कर दिया गया है इससे माराडोना की टीम जिमनेसिया दूसरी डिवीजन में खिसकने से बच गयी। अर्जेंटीना में कोरोना वायरस के कारण 20 मार्च से लॉकडाउन है। वहां अभी 4114 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं जबकि 207 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

टॅग्स :डिएगो माराडोनाफुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका