लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग: जहां जन्मे उस अस्पताल को इस स्टार फुटबॉलर ने दान किए 47 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 23, 2020 12:01 IST

Gareth Bale: रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर गेरेथ बेल ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए कार्डिफ के उस अस्पताल को करीब 47 करोड़ रुपये का दिन किया है, जहां उनका जन्म हुआ था

Open in App
ठळक मुद्देस्टार फुटबॉलर गेरेथ बेल ने कार्डिफ के अस्पताल को कोरोना के खिलाफ जंग के लिए दान किए 5 लाख पौंडमैं कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में कड़ी मेहनत और बलिदान कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं: बेल

लंदन: रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर गेरेथ बेल ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये कार्डिफ के उस अस्पताल को पांच लाख पाउंड (करीब 47 करोड़ रुपये) दान दिया है जहां उनका जन्म हुआ था। सात साल पहले स्पेन के मशहूर क्लब से जुड़ने के बाद चार चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके बेल ने इस दान की घोषणा ‘कार्डिफ एंड वेल हैल्थ बोर्ड’ के एक ट्वीट में की।

उन्होंने कहा,‘‘मैं कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में कड़ी मेहनत और बलिदान कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।  वेल्स के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की मेरे दिल में खास जगह है। मैं यही पैदा हुआ था।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं और मेरा परिवार इस संकट में उसके साथ खड़ा होना चाहता हूं। आप शानदार काम कर रहे हो। बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ वेल्स में बुधवार तक इस महामारी से 624 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 8000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका