लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बावजूद ब्राजील में फुटबॉल की वापसी चाहते हैं राष्ट्रपति बोलसोनारो, कहा, 'फुटबॉलर संक्रमित भी हुए तो उनके मरने की संभावना कम'

By भाषा | Updated: May 1, 2020 13:15 IST

Brazil football: ब्राजील में कोरोना से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन राष्ट्रपति बोलसोनारो चाहते हैं कि देश में जल्द ही हो फुटबॉल की वापसी

Open in App
ठळक मुद्देब्राजीली राष्ट्रपति बोलसोनारो ने कहा, 'फुटबॉलर अगर संक्रमित भी होते हैं तो उनके मरने की संभावना बहुत कम'ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 87 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, 6 हजार से ज्यादा की मौत

साओ पाउलो: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो देश में कोरोना वायरस के कई मामलों के बावजूद फुटबॉल प्रतियोगिताओं की वापसी चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों की अपनी शारीरिक फिटनेस के कारण कोविड-19 से मरने की संभावना बहुत कम है। बोलसोनारो अब भी दुनिया के उन कुछेक नेताओं में शामिल हैं जो कोरोना वायरस के जोखिम को बहुत अधिक मानकर नहीं चल रहे हैं और इसे एक ‘फ्लू’ के रूप में देख रहे हैं।

ब्राजील में 15 मार्च से ही सभी फुटबॉल टूर्नामेंट निलंबित हैं। ब्राजीली चैंपियनशिप मई में शुरू होनी थी लेकिन इसकी संभावना कम लगती है क्योंकि लैटिन अमेरिकी देशों में ब्राजील कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है। ब्राजील में इस वायरस से अब तक 5900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बोलसोनारो ने रेडियो गुइबा को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘फुटबॉल से जुड़े बहुत से लोग इस खेल की वापसी चाहते हैं क्योंकि क्लबों पर भी बेरोजगारी खतरा मंडराने लगा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फुटबॉलर अगर संक्रमित भी होते हैं तो उनके मरने की संभावना बहुत कम है। ऐसा उनकी शारीरिक फिटनेस के कारण है क्योंकि वे खिलाड़ी हैं। फुटबॉल को शुरू करने का फैसला मेरा नहीं होगा लेकिन हम मदद कर सकते हैं।’’ 

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका