लाइव न्यूज़ :

चैंपियन्स लीग ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटा बायर्न म्यूनिख, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ख्याल

By भाषा | Updated: August 24, 2020 22:15 IST

बायर्न का 1974, 1975, 1976, 2001 और 2013 के बाद यह छठा यूरोपीय खिताब है...

Open in App

चैंपियन्स लीग फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन को हराकर खिताब जीतने वाली बायर्न म्यूनिख की टीम सोमवार को स्वदेश लौट आई लेकिन इस दौरान बेहद कम संख्या में लोग टीम के स्वागत के लिए मौजूद थे। क्लब पहले ही प्रशंसकों को चेता चुका था कि वे म्यूनिख हवाई अड्डे से दूर रहे क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा था।

क्लब ने कहा कि खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को काफी जल्दी हवाई अड्डे से बाहर निकाल दिया गया जिससे कि प्रशंसकों को खिलाड़ियों के करीब आने का मौका नहीं मिले। प्रशंसकों की गैरमौजूदगी में राज्य के गवर्नर मार्कस सोडर ने कोच हेंसी फ्लिक और उनकी टीम की अगवानी की।

बायर्न के प्रशंसक सोडर ने इस दौरान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की जगह उनकी बांह को छुआ। उन्होंने कहा, ‘‘यह बायर्न की सबसे प्रभावशाली टीमों में से एक है जिन्हें मैंने देखा है।’’

बायर्न की टीम इससे पहले जर्मन लीग और जर्मन कप का दोहरा खिताब भी जीत चुकी है और अब उसने यूरोप का शीर्ष क्लब खिताब भी अपने नाम किया। बायर्न का 1974, 1975, 1976, 2001 और 2013 के बाद यह छठा यूरोपीय खिताब है।

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका