लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख ने लगातार आठवीं बार जमाया बुंदेसलीगा के खिताब पर कब्जा

By भाषा | Updated: June 17, 2020 12:44 IST

Bayern Munich: रॉबर्ट लेवानडोवस्की के गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने वर्डर ब्रेमेन को 1-0 से हराकर लगातार आठवीं बार जमाया बुंदेसलीगा के खिताब पर कब्जा

Open in App
ठळक मुद्देबायर्न म्यूनिख ने वर्डर ब्रेमेन को 1-0 से हराकर आठवीं बार जीता बुंदेसलीगा का खिताबरॉबर्ट लेवानडोवस्की के गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने आठवीं बार जीता खिताब

ब्रेमेन (जर्मनी): बायर्न म्यूनिख ने रॉबर्ट लेवानडोवस्की के गोल की मदद से वर्डर ब्रेमेन को 1-0 से हराकर लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता जबकि अभी उसके दो मैच बचे हुए हैं। इस जीत से बायर्न ने दूसरे स्थान पर काबिज बोरुसिया डोर्टमंड पर 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। डोर्टमंड अपने बाकी बचे तीन मैचों में अधिक से अधिक नौ अंक ही हासिल कर सकता है।

वर्डर ने बायर्न को पहले हाफ में अधिकतर समय रोके रखा लेकिन चैंपियन टीम आखिर में गोल करने में सफल रही। लेवोनडोवस्की ने यह गोल खेल के 43वें मिनट में किया। जेरोम बोटेंग ने लेवोनडोवस्की की तरफ गेंद बढ़ायी जिसे उन्होंने अपनी छाती से नियंत्रित करके खूबसूरत शॉट से गोल के अंदर पहुंचाया।

लेवोनडोवस्की ने दागा बुंदेसलीगा में इस सीजन का 31वां गोल

यह बुंदेसलीगा के इस सत्र में उनका 31वां गोल है। बायर्न के अलफोंसो डेविस को 79वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिला जिसके बाद टीम को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने अंतिम क्षणों में युवा ओसाको के हेडर का शानदार बचाव किया।

बायर्न ने पिछले महीने बुंदेसलीगा के फिर से शुरू होने के बाद सात जीत दर्ज की हैं और इस तरह से अपना कुल 30वां खिताब जीता। कोरोना वायरस के कारण यह लीग मार्च से ठप्प पड़ी थी। बायर्न अब खिताब की तिकड़ी बनाने की राह पर है। उसे चार जुलाई को जर्मन कप फाइनल में बायर लीवरकुसेन से भिड़ना है और वह चैंपियन्स लीग के खिताब की दौड़ में भी है।

बुंदेसलीगा के एक अन्य मैच में अंतिम स्थान पर चल रहे पेडरबोर्न को यूनियन बर्लिन के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दूसरी डिवीजन में खिसक गया।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका